BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गिरफ्तार करने आती है पुलिस तो करूंगा सहयोगः ताहिर हुसैन

by bnnbharat.com
February 28, 2020
in समाचार
गिरफ्तार करने आती है पुलिस तो करूंगा सहयोगः ताहिर हुसैन
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः IB ऑफिसर अंकित शर्मा सहित कई लोंगों की हत्या का आरोप ताहिर हुसैन और उनके समर्थकों पर लग रहा है.

गौरतलब है कि पत्थरबाजी में मारे गए अंकित शर्मा के भाई ने ताहिर हुसैन और उनके समर्थकों पर हत्या का आरोप लगाया है.

जिसके बाद उनके खिलाफ दयालपुर पुलिस स्टेशन में धारा 302 के तहत हत्या का मामला भी दर्ज किया गया है. इसके अलावा उन पर सबूत को छिपाने के लिए भी धारा लगाई गयी है.

दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी (AAP) के निगम पार्षद ताहिर हुसैन (Tahir Hussain) की खजूरी खास स्थित फैक्ट्री को सील कर दिया है.

वहीं इस मामले में ताहिर का कहना है कि ‘अगर पुलिस मुझे गिरफ्तार करने के लिए आती है तो उनका सहयोग करूंगा.’ साथ ही ताहिर ने यह भी कहा कि मेरी जान को खतरा है.

वहीं अब दिल्ली हिंसा की जांच स्पेशल इन्वेस्टिगेटिंग टीम (SIT) करेगी. इसके लिए दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के तहत दो एसआईटी का गठन किया गया है.

एसआईटी की एक टीम के मुखिया डीसीपी जॉय टिर्की होंगे जबकि दूसरी टीम के हेड डीसीपी राजेश देव होंगे.  बता दें कि दोनों एसआईटी टीमों में चार-चार ACP होंगे यानी कुल आठ एसीपी. इसके अलावा तीन-तीन इंस्पेक्टर, चार-चार सब-इंस्पेक्टर और बाकी पुलिसकर्मी रहेंगे.

यह SIT एडिशनल सीपी, क्राइम बीके सिंह की अगुआई में काम करेगी. दोनों टीमों ने तत्काल प्रभाव से नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में हुई हिंसा और उपद्रव से जुड़े मामलों की जांच का जिम्मा संभाल लिया है.

साथ ही जानकारी दे दें कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 38 तक पहुंच गई है. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को लोगों से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की.

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने बुधवार को हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा किया. दिल्ली हिंसा मामले में गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई.

हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार को भड़काऊ बयान को लेकर दाखिल याचिका पर विस्तृत जवाब दाखिल करने को कहा.

4 सप्ताह में गृह मंत्रालय को जवाब दायर करने का निर्देश दिया गया. इस मामले पर अगली सुनवाई 13 अप्रैल को होगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शेयर बाजार में कोहराम : सेंसेक्स में 1100 और निफ्टी में 300 अंकों की गिरावट, शेयर धारकों के 5 लाख करोड़ रुपये डूबे

Next Post

दिल्ली के अगले पुलिस कमिश्नर होंगे एस. एन श्रीवास्तव

Next Post
दिल्ली के अगले पुलिस कमिश्नर होंगे एस. एन श्रीवास्तव

दिल्ली के अगले पुलिस कमिश्नर होंगे एस. एन श्रीवास्तव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d