नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने एक बयान में कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण चीन से आया लेकिन अभी इसका कोई वैक्सीन नहीं बना है. जब तक वैक्सीन नहीं मिलता तब तक हमें एक तरह से COVID-19 के साथ ही जीना होगा. मास्क लगाना, बार-बार हाथ धोना, 2 गज की दूरी रखना,ये ‘न्यू नॉर्मल’ है. समाज ने 40 दिन में ये बहुत अच्छे से सीख लिया है.
सबसे बुरा स्टेज खत्म हो गया
उन्होंने कहा मुझे लगता है कि सबसे बुरा स्टेज खत्म हो गया है लेकिन जब तक बीमारी पूरी तरह से खत्म नहीं हो जाती, तब तक हमें सभी सावधानियों और दिशानिर्देशों का पालन करते रहना चाहिए. उन्होंने कहा COVID-19 को लेकर हमारा प्रबंधन अन्य देशों की तुलना में बहुत बेहतर है. विभिन्न क्षेत्रों को अच्छी तरह से परिभाषित किया गया है.
हमने ‘श्रमिक विशेष ट्रेनें’ चलाने का एक नीतिगत फैसला लिया
भारतीय रेलवे अधिकारियों कि हमने ‘श्रमिक विशेष ट्रेनें’ चलाने का एक नीतिगत फैसला लिया है. जोनल रेलवे राज्य प्रशासन की मांग के अनुसार इन ट्रेनों को चलाएगा. स्थानीय DM और DRM समन्वय कर रहे हैं. क्षेत्रीय CPRO से विशिष्ट जानकारियां हासिल की जा सकती हैं.
इस बीच तिरुवनंतपुरम सेंट्रल रेलवे स्टेशन से ‘श्रमिक स्पेशल ट्रेन’ में सवार होकर लगभग 1200 प्रवासी मजदूर झारखंड के हटिया के लिए रवाना होंगे. मजदूरों के आने से पहले पुलिस कर्मी रेलवे स्टेशन के बाहर सामाजिक दूरी के लिए गोल घेरे बना रहे हैं. इसके साथ ही साफ-सफाई भी की जा रही है.
इस बीच आंध्र प्रदेश का कहना है कि में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 62 नए मामले सामने आए हैं. इसके बाद राज्य में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 1,525 हो गई है. राज्य में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 33 है.

