BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सभी आंदोलनकारियों और उनके परिजनों की सहायता करेंगे-मुख्यमंत्री

by bnnbharat.com
January 1, 2021
in समाचार
खरसावां गोलीकांड के शहीदों को सीएम ने श्रद्धांजलि दी
Share on FacebookShare on Twitter

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी खरसावां शहीद स्थल पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी

रांची:- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि सरकार सभी आंदोलनकारियों और उनके परिजनों को सहायता उपलब्ध कराने की कोशिश करेंगी. मुख्यमंत्री शुक्रवार को खरसावां शहीद स्थल पर पहुंच कर शहीदों को पुष्प अर्पित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे.

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके नेतृत्व वाली पिछली सरकार में ही शहीदों के आश्रित को खोज कर पहली बार नौकरी देने का काम किया गया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से हर आंदोलनकारियों को सहयोग किया जाएगा, आंदोलनकारियों को चिह्नित करने के लिए आयोग भी बना है, लेकिन झारखंड में आंदोलनकारियों की लंबी फेहरिस्त है. हर आंदोलनकारी तक पहुंचना जरूरी है, इसके लिए राज्य सरकार की ओर से कार्ययोजना तैयार कर ली गयी है. 

1 जनवरी 1948 के खरसावां गोली के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज ही के दिन लंबा संघर्ष हुआ था. असंख्य लोगों की जान चली गयी. पूर्वजों की याद में हर वर्ष शहादत दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. पूर्वजों के संघर्ष को कभी भूला नहीं सकता, सभी आंदोलनकारियों को सम्मान और उनके आश्रितों को सहायता उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है.

इससे पहले केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी खरसावां पहुंच कर खरसावां गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर उनकी पत्नी मीरा मुंडा के अलावा बीजेपी के कई नेता उपस्थित थे. ज्ञातव्य हो कि अर्जुन मुंडा खरसावां विधानसभा का भी कई बार प्रतिनिधित्व कर चुके है और एक जनवरी को शहादत दिवस के मौके पर हर वर्ष जरूर शहीद स्थल पहुंचते है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गरीबों को आवास उपलब्ध कराना मोदी सरकार की प्राथमिकता…..दीपक प्रकाश

Next Post

अंग्रेजी नववर्ष मनाये जाने के विरोध में प्रदर्शन

Next Post

अंग्रेजी नववर्ष मनाये जाने के विरोध में प्रदर्शन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d