-
उपायुक्त ने दहेज मुक्त झारखण्ड संस्था को नेक कार्य के लिए सराहा
-
Covid-19 से बचाव के लिए हुआ ‘होम्योपैथिक दवा’ का वितरण
रामगढ़: आज दहेज मुक्त झारखण्ड के तरफ से Covid19 के बचाव हेतु भारत सरकार आयुष मंत्रालय से प्रमाणित होम्योपैथिक दवा आर्सेनिक अल्ब 30 समाहरणालय परिषर रामगढ़ में आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार सिंह के हाथों वितरण किया गया.
सबसे पहले इसकी शुरुआत उपायुक्त मगढ़ संदीप सिंह से दवा का पहला खुराक देकर शुरु किया गया. उपायुक्त ने खुशी जाहिर की, साथ ही उन्होंने कहा कि दहेज मुक्त संस्था रामगढ़ में बहुत अच्छा कार्य कर रही है.
उपायुक्त महोदय ने कहा कि कोई भी मदद हो जिला प्रशासन हर तरह से आप लोगों को सहयोग करेगी. यह कहकर सभी को बधाई भी दिया. साथ ही समाहरणालय परिषर में DDC, जिला शिक्षा पदाधिकारी, DSO, AC सहित सभी कार्यालयों में आर्सेनिक अल्ब 30 का डोज दिया गया.
संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने कहा कि हमारी संगठन हर घर, हर गली सभी चौक चौराहे गांव-गांव में जाकर प्रत्येक व्यक्ति को आर्सेनिक अल्ब का डोज देगी.
प्रदेश संरक्षक अन्नू सिन्हा ने कहा कि हमलोग इसके पहले लगातार गरीबों को दो महीने से भोजन करवाये, अब आयुष मंत्रालय से जारी इम्युनिटी पावर बूस्टर दवा वितरण हो रहा है.
संगठन के प्रदेश मीडिया प्रभारी नीरज मंडल ने कहा कि हमलोग कई बर्षो से सेवा देते आ रहे है Covid-19 में हर संभव मदद करने के लिए हमारी संगठन हमेशा आगे रहेगी.
दहेज मुक्त झारखण्ड के राष्ट्रीय संस्थापक डॉ. आनन्द कुमार शाही एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष बिजय प्रसाद ने कहा कि राष्ट्र सेवा सर्वोपरि है. Covid-19 जैसे महामारी में हम सब और टीम जो बन सके वह जी जान लगाकर लगातार हमलोग कर रहे है. हमारी टीम हर व्यक्ति के पास पहुंचेगी एवं साई होमियो हॉल के संचालक रवि कुमार ने हमारी संस्था को 300 आर्सेनिकम अल्बम 30 फाइल सहयोग किया है.
संस्था के डॉ अनिल कुमार साथ ही एक जनता से अपील भी किया कि इस मुहिम में हमलोगों की मदद करे, जिससे जो बन पड़े हमारे साथ आगे बढ़े.

