BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सभी कार्यकर्ताओं के परामर्श से संघर्ष का रोडमैप तैयार करेंगे: दिलीप सैकिया

by bnnbharat.com
December 18, 2020
in समाचार
सभी कार्यकर्ताओं के परामर्श से संघर्ष का रोडमैप तैयार करेंगे: दिलीप सैकिया
Share on FacebookShare on Twitter

झारखंड प्रभारी बनने के बाद पहली बार रांची पहुंचे सांसद दिलीप सैकिया

विधायकों-पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से करेंगे सीधा संवाद

रांची: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय महामंत्री और झारखंड बीजेपी के नवनियुक्त प्रभारी दिलीन सैकिया ने कहा है कि सभी पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं से परामर्श कर संघर्ष का रोडमैप तैयार करेंगे और झारखंड में जल्द ही सत्ता में वापस होगी.

बीजेपी झारखंड का प्रभारी बनने के बाद पहली बार तीन दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे असम के मंगलदोई संसदीय क्षेत्र के सांसद दिलीप सैकिया पार्टी के विधायकों, पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग सीधा संवाद करेंगे और संगठन की मजबूती पर चर्चा करेंगे.

रांची पहुंचने पर हवाई अड्डे पर दिलीप सैकिया का प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश समेत अन्य पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. जिसके बाद बीजेपी प्रभारी सबसे पहले बिरसा चौक स्थित अमर शहीद भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थल पर पहुंच कर माल्यार्पण किया.

इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में दिलीप सैकिया ने कहा कि आज वे पहली बार रांची आये है, सभी नेताओं- कार्यकर्ताओं को सुनने आये है, उनकी दिल की बात को समझने आये है. सभी के परामर्श से संघर्ष का रोड मैप तैयार होगा. बीजेपी जोरदार तरीके से सत्ता में वापसी करेगी.

बीजेपी प्रभारी ने कहा कि पार्टी का एक ही मूल मंत्र है, सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास. इसी सिद्धांत के तहत सभी मिलकर बीजेपी को इतना मजबूत बनाएंगे कि आनेवाले समय में पार्टी के नेतृत्व में क्षेत्र का समुचित विकास हो पाएगा. उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय झारखंड प्रवास के दौरान वे सभी के साथ बैठक करेंगे, जिन्हें दायित्व मिला है, उनके साथ भी बैठक होगी और जिनके पास दायित्व नहीं है, उनसे भी बात होगी. फिर सभी मिलजुलकर संगठन को मजबूत बनाएंगे. 

तीन दिवसीय झारखंड दौरे के क्रम में दिलीप सैकिया आज सबसे पहले रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में हिस्सा लेंगे. जबकि दोपहर बाद विधायक दल की बैठक में और शाम में प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक में हिस्सा लेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बस का एक्सीडेंट, दो दर्जन यात्री घायल

Next Post

शहीद संकल्प शुक्ला वुडबॉल प्रतियोगिता प्रारंभ

Next Post
शहीद संकल्प शुक्ला वुडबॉल प्रतियोगिता प्रारंभ

शहीद संकल्प शुक्ला वुडबॉल प्रतियोगिता प्रारंभ

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d