BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कृषि के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराएंगे: कृषिमंत्री

by bnnbharat.com
October 11, 2020
in समाचार
मंत्री हर मिसकॉल का रखते हैं हिसाब, कॉलबैक कर करते हैं समाधान
Share on FacebookShare on Twitter

जन्मदिन पर केक काटा

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे और अन्य पार्टी कार्यकर्त्ताओं ने रविवार को राज्य के कृषिमंत्री बादल के सरकारी आवास पर केक काट कर उनका जन्मदिन मनाया.

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने कृषिमंत्री बादल को जन्मदिन पर बधाई देते हुए जनहित और सामाजिक हित के रास्ते पर निरंतर उनके आगे बढ़ते रहने की कामना की है. इस मौके पर अपने प्रशंसकों के आग्रह पर कृषिमंत्री ने केक काटा और जन्मदिन पर किसानों के घर तक खुशहाली पहुंचाने का संकल्प लिया.

कृषिमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से किसानों की कर्जमाफी की प्रक्रिया पूरी की जा रही है, किसानों को समय पर बीज और खाद मिले, इसके लिए भी विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है. वहीं कोरोना काल के बाद कृषि के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए भी आवश्यक तैयारियां की जा रही है, आने वाले समय में सरकार की यह कोशिश होगी कि कृषि, मत्स्य पालन, पशुपालन और सहकारिता के माध्यम से अधिक से अधिक संख्या में लोगों को रोजगार मिल सके.

कृषिमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमणकाल में कृषि की महत्ता सभी को समझ में आयी है, अब बड़ी संख्या में आमजन व युवा कृषि की नयी तकनीक के साथ आर्थिक आत्मनिर्भरता प्राप्त करने की दिशा में आगे आये है, राज्य सरकार की ओर से ऐसे लोगों को हरसंभव सहयोग किया जाएगा.

जन्मदिन के मौके पर केक काटने के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अलोक कुमार दूबे समेत अन्य नेता और उनके समर्थक उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ब्रिटिश हुकूमत में भी कांग्रेस ने काले कानून का विरोध किया था: रामेश्वर उरांव

Next Post

बारी-बारी से सभी विद्युत उपकेंद्रों पर शनिवार व रविवार को शिकायत निवारण

Next Post
बारी-बारी से सभी विद्युत उपकेंद्रों पर शनिवार व रविवार को शिकायत निवारण

बारी-बारी से सभी विद्युत उपकेंद्रों पर शनिवार व रविवार को शिकायत निवारण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d