BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लोगों को प्यार से टोकेंगे और कोरोना को रोकेंगे

by bnnbharat.com
July 10, 2020
in समाचार
लोगों को प्यार से टोकेंगे और कोरोना को रोकेंगे
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर रांची जिला प्रशासन द्वारा कल दिनांक 9 जुलाई 2020 को उपायुक्त रांची राय महिमा पत रे ने अपने आवासीय कार्यालय से करोना जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था.

जिला जनसंपर्क इकाई  रांची से पंजीकृत संस्था भारतीय लोक कल्याण संस्थान के द्वारा जागरूकता रथ का निर्माण किया गया है. रांची जिला के विभिन्न स्थानों में घूम-घूम कर जागरूकता रथ द्वारा लोगों को संक्रमण से बचाव के बारे में गीत एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जानकारी दिया जा रहा है.

जागरूकता कार्यक्रम का थीम लोगों को प्यार से  टोकेंगे कोराना को रोकेंगे को आधार बनाकर जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है. लोगों के दिमाग में यह बात है कि लोक डाउन खत्म हो गया है और सब कुछ सामान्य हो गया है, ऐसी धारणा बन गई है. और वे थोड़े लापरवाह हो गए हैं.

इसलिए कोरोना रूपी दानव का निर्माण किया गया है जो अपने भयावह रूप के बारे में लोगों को कहता है और बताता है कि अगर आप लापरवाही  बरतेंगे तो मैं सबको मार दूंगा और वह खुद कहता है कि मुझ से बचने का मात्र एक उपाय सामाजिक दूरी और पहनो मास्क.

जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से कलाकार यह बताना चाहते हैं कि लॉकडाउन अभी खत्म हुआ है. कोराना नहीं खत्म हुआ है इसलिए आप सामाजिक दूरी बनाए रखें जब भी घर से निकले तो मास्क हमेशा पहने रखें.

अक्सर देखा जा रहा है कि लोग बात करते समय मास्क को हटा लेते हैं या कुछ लोग केवल मुंह में लगाते हैं या कुछ लोग गले में लगा लेते हैं उन लोगों को प्यार से टोकते हैं और कहते हैं चाचा जी दीदी जी भैया जी मास्क को नाक तक पूरा ढ़क ले और इस प्रकार लोग भी बड़ी सरलता सहजता से कलाकारों के बातों को मान लेते हैं और जो लोग मास्क नहीं पहने होते हैं.

वह अपने जेब से निकालकर मास्क पहन लेते हैं, जो लोग मुंह में मास्क लगाए रहते हैं वह पूरे नाक तक ढ़क लेते हैं और जो लोग गले में लटकाए रहते हैं वह भी पूरे नाक एवं मुंह को ढ़क लेते हैं.

इस प्रकार कलाकारों को भी काफी अच्छा अनुभव होता है कि इनके थोड़े से कहने से लोग उनके बातों को मान रहे हैं और कोरोना रूपी दानव भी अपील करता है कि आप सभी अपने सगे संबंधियों भाइयों बहनों रिश्तेदारों को प्यार से टोके और उन्हें मास्क पहनने को कहें. इस प्रकार हम सब मिलकर एक दूसरे को टोकेंगे तभी जाकर अपने रांची से झारखंड से और भारत से कोरोना को रोक पाएंगे.

उक्त जागरूकता कार्यक्रम आज फिरयालाल चौक एवं जीएल चर्च कंपलेक्स परिसर में चलाया गया. जागरूकता कार्यक्रम के दौरान लोगों के बीच फेस सेफ्टी मास्क का भी वितरण किया गया .

यह जागरूकता कार्यक्रम उपायुक्त रांची राय महिमापत रे के निर्देश पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ प्रभातशंकर के नेतृत्व में भारतीय लोक कल्याण संस्थान के सचिव चंद्रदेव सिंह के देख रेख में शिवरतन ठाकुर, रवि कुमार, सोनी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, निर्भय कुमार आदि के सहयोग से चलाया जा रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गैंगस्‍टर विकास दुबे का हुआ अंतिम संस्कार, पत्नी ऋचा बोली- एक दिन करूंगी सबका हिसाब

Next Post

CM ने झारखंड वनोपज नियमावली 2020 में संशय दूर करने का दिया निर्देश, जल्द होगा परिवर्तन

Next Post
CM ने झारखंड वनोपज नियमावली 2020 में संशय दूर करने का दिया निर्देश, जल्द होगा परिवर्तन

CM ने झारखंड वनोपज नियमावली 2020 में संशय दूर करने का दिया निर्देश, जल्द होगा परिवर्तन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d