BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

2021 के चुनाव में TMC को उखाड़ फेंकेंगे: जेपी नड्डा

by bnnbharat.com
December 9, 2020
in समाचार
भाजपा अकेली ऐसी पार्टी है, जो विचारधारा पर आधारित है न कि वंशवाद पर: नड्डा
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 2021 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के नेताओं से मिलने और पार्टी की गतिविधियों की समीक्षा करने के लिए बुधवार को राज्य की अपनी दो दिवसीय यात्रा पर हैं. इस दौरान कोलकाता में बीजेपी के 9 कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद नड्डा ने कहा कि मुझे खुशी है कि आज बीजेपी के यहां 9 कार्यालय समर्पित हुए हैं. बंगाल में आगे चलकर बीजेपी के 38 कार्यालय बनने हैं. बीजेपी के कार्यकर्ता भी बढ़ रहे और कार्यालय भी. ये कार्यालय मॉडल तरीके से सुसज्जित होगा.

वहीं बीजेपी अध्यक्ष ने ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बीजेपी कार्यालय से चलती है और अन्य पार्टी का कार्यालय घर से चलता है. अन्य राजनीतिक दल परिवार ही पार्टी है, परिवार में सीमित हो गई है. TMC भी इनसे अलग नहीं है वो भी परिवार वाली पार्टी बन गई है लेकिन हम बीजेपी..पार्टी ही परिवार है. नड्डा ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी असहिष्णुता का पर्याय हैं.

उन्होंने कहा कि भारतीय जनसंघ और भाजपा का बंगाल से विशेष संबंध है. भारतीय जनसंघ को पहले शुरू काल में जो दो राष्ट्रीय अध्यक्ष मिले हैं वो बंगाल से मिले हैं. राजनीतिक दृष्टि से विचारों का आदान प्रदान करना ये प्रजातंत्र की खूबसूरती है. पश्चिम बंगाल तो विचारों के आदान प्रदान के लिए जाना गया है. जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा कार्यालय से दोनों तरफ का ग्रोथ है- हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर. भाजपा के कार्यकर्ता भी बढ़ रहे हैं और कार्यालय भी बढ़ रहे हैं.

उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा ने एक लंबी लड़ाई लड़ी है. 9 साल पहले बंगाल में हमारा वोट प्रतिशत 4 था. 2014 में हमारी सीटें 2 हो गई और हमारा वोट प्रतिशत 18 पहुंचा. 2019 में हमारी सीटें 18 हुई और हमारा वोट प्रतिशत 40 पहुंचा. 2021 के चुनाव में भाजपा 200 सीट से विजयी होगी. जेपी नड्डा ने कहा कि बंगाल की जनता भाजपा के साथ है, मोदी जी के साथ है. बंगाल में अब अंतिम छलांग लगानी बाकी है और वो अब हम लोग आपके आशीर्वाद से 2021 में लगाएंगे और यहां ममता जी की सरकार को उखाड़ देंगे और भाजपा सरकार बनाएंगे.

उन्होंने कहा कि जब मैं पश्चिम बंगाल में आया हूं तो मुझे दुख भी होता है शर्मसार भी होता हूं. जो बंगाल संस्कृति, विराट हृदय, सोनार बंगाल के लिए जाना जाता था, आज वहां हिंसा, भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, अपना-पराया और विकास के विरुद्ध कार्य TMC सरकार कर रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

धान की फसल में लगी आग, 4 लाख का हुआ नुकसान, मुआवजे के लिए लगाई गुहार

Next Post

Bihar Corona Update: कोरोना के मिले 690 नए मरीज, आंकड़ा पहुंचा 240939

Next Post
Corona Breaking: झारखंड में कोरोना का आंकड़ा पहुंचा 663, अभी अभी राज्य में 5 नए मरीज की पुष्टि

Bihar Corona Update: कोरोना के मिले 690 नए मरीज, आंकड़ा पहुंचा 240939

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d