BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मास्क का उपयोग व सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने वालो के विरुद्ध चलेगा “मास्क-अप कैम्पेन

by bnnbharat.com
April 7, 2021
in समाचार
शहर में चलाया गया सघन मास्क चेकिंग अभियान
Share on FacebookShare on Twitter

उड़न दस्ता की तीन टीम रखेगी उल्लंघन करने वालों पर पैनी नजर

मास्क का उपयोग व सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने वालो के विरुद्ध  चलेगा “मास्क-अप कैम्पेन“ 

उड़न दस्ता की तीन टीम रखेगी उल्लंघन करने वालों पर पैनी नजर

धनबाद. जिले में कोरोना के बढ़ते प्रभाव को रोकने, लोगों को कोरोना की चपेट में आने से बचाने, आइसीएमआर गाइडलाइंस के अनुरूप मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए जागरुकता लाने के उद्देश्य से उपायुक्त   उमा शंकर सिंह ने आज पत्रकार वार्ता में मीडिया को बताया कि कोरोना संक्रमण का फैलाव को देखते हुए बृहस्पतिवार, 8 अप्रैल 2021 से शहरी क्षेत्रों, भीड़ -भाड़ वाले इलाके में मास्क-अप कैम्पेन चलाने का निर्णय लिया गया है.  

उन्होंने बताया कि वैसे लोग, जो भीड़ – भाड़ वाले जगहों पर मास्क लगाने व सामाजिक दूरी का पालन करते नहीं पाए जाएंगे उन्हें गोविंदपुर जैप 3 के कैंप स्थित कोविड सेंसीटाईजेसन कैंप में लाया जाएगा. वहाँ सर्वप्रथम उनकी कोरोना जांच की जाएगी. 

उन्हें कोरोना के संदर्भ में ऑडियो वीडियो के माध्यम से जागरूक किया जाएगा. कैंप में 4 बजे तक रखा जायेगा. सरकार द्वारा निर्धारित जुर्माने की राशि लेकर 4 बजे वापस छोड़ दिया जाएगा. 

उपायुक्त ने बताया इस प्रक्रिया के लिए उड़न दस्ता की तीन टीम बनाई गई है.  यह टीम बस के साथ अपने रुट मैप के अनुरूप प्रतिदिन 8 से 12 बजे तक सभी भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर जाएगी. टीम में 1-4, 1-8 पुलिस बल जिसमे महिला पुलिस बल भी होगी. इसके अलावे दंडाधिकारी रहेंगे. 

उन्होंने बताया गोविंदपुर जैप 3 के कैंप को सेनेटाइजेशन कैंप के रूप में चिन्हित किया गया है. कैंप में मेडिकल टीम एम्बुलेंस , प्राथमिक किट, आवश्यक दवाइया, जांच दल चिकित्सा कर्मी की व्यवस्था रहेगी.

पत्रकार वार्त्ता में उपायुक्त   उमाशंकर सिंह, जैप-3 के कमांडेंट   प्रियदर्शी आलोक, पुलिस अधीक्षक शहरी   आर रामकुमार, अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था   चंदन कुमार, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी सुश्री ईशा खंडेलवाल, सभी प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधिगण सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गाइडलाइन के अनुरूप रामनवमी मनाये जाने का निर्णय

Next Post

उपायुक्त ने किया मास्क-अप कैम्पेन के तैयारियों की समीक्षा

Next Post
एक्सिस बैंक ने उपायुक्त को सौंपा 50 हजार का चेक

उपायुक्त ने किया मास्क-अप कैम्पेन के तैयारियों की समीक्षा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d