रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने सहयोगी मंत्रियों को मंत्री पद की शपथ लेने पर दी बधाई और कहा कि वे सब एक टीम झारखंड हैं और मिलकर विकास की नयी इबारत लिखेंगे.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंत्री चंपाई सोरेन, हाजी हुसैन अंसारी, जगरनाथ महतो, जोबा मांझी, बन्ना गुप्ता, बादल और मिथिलेश कुमार ठाकुर को झारखंड राज्य के मंत्री पद की शपथ लेने पर उनको बधाई एवं शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि यह मंत्रिमंडल ही नहीं बल्कि टीम झारखंड है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मंत्रिमंडल ही नहीं बल्कि टीम झारखंड है. हम सब मिलकर विकास की नयी इबारत लिखेंगे. हमारी टीम राज्य की विकास यात्रा को गति देने एवं हर एक झारखंडी के सपनों को पूरा करने का कार्य करेगी.
मुख्यमंत्री ने मंत्रियों से कहा आइये हम सब मिलकर अपने झारखंड और भारत की समृद्धि के लिए काम करें.

