BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ईरानी कमांडर को मार गिराने वाले हथियार को भारत खरीदने का इच्छुक

by bnnbharat.com
February 15, 2020
in समाचार
ईरानी कमांडर को मार गिराने वाले हथियार को भारत खरीदने का इच्छुक
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे से पहले केंद्र सरकार के सूत्रों ने यह जानकारी दी है की अमेरिका ने जिस ड्रोन तकनीक से ईरान के सैन्य कमांडर को मार गिराया था, भारत उसे खरीदने का इच्छुक दिख रहा है.

अमेरिका ने पिछले महीने जनवरी में  ईरान के सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी को खास ड्रोन तकनीक के माध्यम से ही मार गिराया था. केंद्र सरकार के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा, ‘हम उस तकनीक को खरीदने में काफी ज्यादा इच्छुक हैं, जिसका इस्तेमाल कर अमेरिका ने ईरान के सैन्य कमांडर को मार गिराया था. यह ड्रोन बहुत ही शांत तरीके से आया और सटीकता के साथ मिसाइल हमला किया. ‘

याद रहे कि 3 जनवरी को ईरानी सेना के कमांडर मेजर जनरल कासिम सुलेमानी को बगदाद में अमेरिकी सेना ने ड्रोन हमले की मदद से मार गिराया था. सूत्रों ने बताया कि यह तकनीक पाकिस्तान समेत अन्य देशों में छिपे आतंकियों पर निशाना साधने में मदद करेगी. जरूरत पड़ने पर इस ड्रोन तकनीक की मदद से खास ऑपरेशन भी चलाए जा सकते हैं.

मुंबई हमले के साजिशकर्ता हाफिज सईद समेत कई आतंकी पाकिस्तान में छिपे बैठे हैं. इनमें से बहुत से भारत में वांछित हैं, लेकिन पाक इन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है. हाफिज सईद के अलावा जैश ए मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर जैसे आतंकी पाक में खुलेआम घूम रहे हैं. ये लोग पाक सेना के साथ मिलकर लगातार भारत के खिलाफ साजिश रचने में लगे हुए हैं.

सूत्रों ने बताया कि भारत ने इस तकनीक को लेकर रुचि दिखाई है और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की भारत यात्रा के दौरान इस पर चर्चा हो सकती है. डोनाल्ड ट्रंप 24 से 25 फरवरी के बीच दो दिन के लिए भारत आने वाले हैं.

वर्ष 2009 में ओसामा बिन लादेन को मार गिराने के लिए अमेरिकी नौसेना की स्पेशल फोर्स ने विशेष हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करते हुए लक्ष्य पर निशाना साधा था. भारत इस जासूसी ड्रोन को भी खरीदने का इच्छुक है. लेकिन यह ड्रोन उतना प्रभावी नहीं है, जितना ईरान के सैन्य कमांडर को मार गिराने के लिए इस्तेमाल किया गया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लगातार चौथे दिन स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम

Next Post

नाबालिग बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की मां की हत्या

Next Post
नाबालिग बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की मां की हत्या

नाबालिग बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की मां की हत्या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d