BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उत्तर-पश्चिम से आने वाली हवाएं फिर बढ़ाएगी ठंड

by bnnbharat.com
January 19, 2021
in Uncategorized
उत्तर-पश्चिम से आने वाली हवाएं फिर बढ़ाएगी ठंड
Share on FacebookShare on Twitter

पछुआ हवा के कारण अभी तापमान में दर्ज की गयी है बढ़ोत्तरी

रांची: रांची समेत राज्य में अभी अगले 48 घंटे तक कड़ाके की ठंड से राहत रहेगी. इसकी वजह न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है. लेकिन 21 जनवरी से ठंड एक बार फिर अपने उफान पर होगा. भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में दो दिन बाद उत्तर-पश्चिम से आने वाली हवाएं चलने लगेंगी, जिससे ठंड में एक बार फिर इजाफा होने के आसार हैं.

19 और 20 जनवरी को रांची का अधिकतम तापमान जहां 26 डिग्री और न्यूनतम 13 से 10 डिग्री के बीच रहने की संभावना है, वहीं 21 और 22 जनवरी को अधिकतम 25 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री से नीचे जाने के आसार हैं.सोमवार को डालटनगंज रांची से अधिक ठंडा रहा. रांची में न्यूनतम पारा 9.1 डिग्री रहा, वहीं डालटनगंज में 8.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. इधर, मौसम में हो रहे परिवर्तन से मौसमी बीमारियां भी बढ़ने लगी हैं. अस्पतालों में सर्दी-खांसी और बुखार के मरीज बढ़े हैं.

रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने  आने वाले पांच दिनों के मौसम पूर्वानुमान के बारे में बताया कि अगले 48घंटों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री की बढ़ोत्तरी देखी जाएगी, उसके बाद अगले तीन-चार दिनों में 2 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी.

उन्होंने बताया कि अभी राज्य में निचले स्तर पर पुरवैया हवा चल रही है, जिसके कारण दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी देखी जाएगी, लेकिन फिर से उत्तर-पश्चिम की दिशा से आने वाली हवा से न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अंधविश्वास: भूत बाधा दूर करने के नाम पर तांत्रिक ने परिवार की 4 महिलाओं से किया रेप

Next Post

कृषि मंत्री ने सब्जी विक्रेताओं की समस्याओं के समाधान का दिलाया भरोसा

Next Post
कृषि मंत्री की मानवीयता, सड़क हादसे पर नजर पड़ते ही  उपलब्ध कराई सहायता

कृषि मंत्री ने सब्जी विक्रेताओं की समस्याओं के समाधान का दिलाया भरोसा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d