BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सोशल मीडिया पर चलाए जाने वाले # वोटकादम खेल के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

by bnnbharat.com
December 5, 2019
in Uncategorized
सोशल मीडिया पर चलाए जाने वाले # वोटकादम खेल के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

सोशल मीडिया पर चलाए जाने वाले # वोटकादम खेल के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

Share on FacebookShare on Twitter

गुमला: झारखंड विधानसभा आम चुनाव – 2019 के मद्देनजर सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स फेसबुक एवं ट्विटर पर चलाए गए खेल #वोटकादम के विजेताओं के बीच जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं वोटिंग मग से सम्मानित किया गया.

ज्ञातव्य हो कि 16 नवम्बर से 21 नवम्बर तक जिला प्रशासन की ओर से मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु प्रश्नोत्तर रूपी खेल/ प्रतियोगिता #वोटकादम का संचालन किया गया था. खेल /प्रतियोगिता के विजेताओं को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा पुरस्कार से नवाजा गया. पुरस्कार पाने वालों में गुमला के रहने वाले नवीन कुमार, प्रवीर शर्मा शामिल हैं. साथ ही डानियल ममता ग्रेस की अनुपस्थिति में उनके भाई ने प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया.

इस अवसर पर उपायुक्त ने विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके द्वारा वोट किए जाने पर सराहना दी। साथ ही उन्होंने वोट करने के महत्व को विजेताओं संग साझा किया. उपायुक्त ने सभी विजेताओं से आगामी 07 दिसंबर को सिसई विधानसभा क्षेत्र में होने वाले मतदान में अधिक से अधिक लोगों को मतदान करने हेतु प्रेरित करने की अपील की.

मौके पर सहायक समाहर्त्ता सह परिक्ष्यमान भा0प्र0से0 अधिकारी मनीष कुमार ने सभी विजेताओं को संबोधित करते हुए उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि इस खेल में आप सभी की सहभागिता बेहद सराहनीय रही. साथ ही उन्होंने कहा कि जिस तरह 30 नवंबर को गुमला एवं बिशुनपुर विधानसभा क्षेत्र में हुए मतदान में आपने अपना मताधिकार का प्रयोग किया उसी तरह आगामी 07 दिसंबर को सिसई विधानसभा क्षेत्र में होने वाले मतदान में अपने सगे-संबंधियों, साथियों व अन्य लोगों को अधिक से अधिक संख्या में वोट करने के लिए जागरूक करें.

इसके पश्चात् सभी उपस्थित विजेताओं ने सहायक समाहर्त्ता मनीष कुमार के साथ ग्रोविंग गुमला सेल्फी कटाउट पर सेल्फी ली.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

महिला मानसिक रोगियों के लिए जीवन के द्वारा एक माह का राशन कराया गया उपलब्ध

Next Post

97 लोगों की हुई मुफ्त स्वास्थ्य जांच

Next Post
97 लोगों की हुई मुफ्त स्वास्थ्य जांच

97 लोगों की हुई मुफ्त स्वास्थ्य जांच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d