BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विजडन मैगजीन ने किया इस दशक की सर्वश्रेष्ठ T-20 टीम का ऐलान

by bnnbharat.com
December 30, 2019
in समाचार
विजडन मैगजीन ने किया इस दशक की सर्वश्रेष्ठ T-20 टीम का ऐलान

विजडन मैगजीन ने किया इस दशक की सर्वश्रेष्ठ T-20 टीम का ऐलान

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: साल 2019 खत्म होने को ही है… अपने आखिरी कुछ घंटों पर खड़ा साल 2019 के खत्म होने के साथ ही इस दशक का भी अंत हो जाएगा. ऐसे में नया साल शुरू होने से पहले क्रिकेट की बाइबल माने जाने वाली विजडन मैगजीन ने इस दशक की सर्वश्रेष्ठ टी-20 टीम का ऐलान किया है. जिसमें कई हैरान करने वाले खिलाड़ियों को शामिल किया है तो कुछ ऐसे नाम रहे, जिन्होंने जबरदस्त ट्रेक रिकॉर्ड रखने के बाद भी विजडन ने अपनी टीम का हिस्सा नहीं बनाया.

इस टीम में कुछ खिलाड़ियों का चयन एकदम सही लग रहा है, जबकि कुछ के चयन पर विचार किया जा सकता था. शुरुआत में देखा जाए तो दशक की सर्वश्रेष्ठ टी-20 अंतरराष्ट्रीय टीम में रोहित शर्मा को जगह नहीं मिली. वहीं दशक में तीसरे सर्वश्रेष्ठ स्‍कोर मार्टिन गप्टिल को जगह मिली है.

विजडन ने दशक की सर्वश्रेष्ठ टी-20 टीम में रोहित शर्मा की जगह कॉलिन मुनरो और एरोन फिंच को ओपनर चुना है. जबकि कॉलिन मुनरो और एरोन फिंच का स्ट्राइक रेट 150 से ऊपर है. ऐसे में विजडन का ये फैसला बेहद ही चौंकाने वाला है, क्योंकि रोहित शर्मा मौजूदा दौर में सर्वश्रेष्ठ टी-20 बल्लेबाजों में एक हैं. इतना ही नहीं विजडन ने टी-20 टीम की कमान भी एरोन फिंच को ही सौंपी है, जबकि इस टीम में विराट कोहली भी हैं. हालांकि तीसरे नंबर की जिम्मेदारी बिना किसी संदेह के भारतीय कप्तान विराट कोहली को ही दी गई है.

विजडन की सर्वश्रेष्ठ टी-20 टीम में एमएस धोनी को भी जगह नहीं मिली है. उनकी इंग्लैंड के जोस बटलर को विकेटकीपर चुना गया है. वहीं इस टीम में बतौर ऑलराउंडर शेन वॉटसन और ग्लेन मैक्सवेल को चुना गया है. मोहम्मद नबी भी ऑलराउंडर के तौर पर इस टीम में शामिल हैं. डेविड विली, राशिद खान को भी विजडन ने टीम में जगह दी है. तेज गेंदबाजों के तौर पर जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा इस टीम में शामिल हैं.

विजडन की इस दशक की सर्वश्रेष्ठ टी20 टीम: एरोन फिंच (कप्तान), कॉलिन मुनरो, विराट कोहली, शेन वॉटसन, ग्लेन मैक्सवेल, जोस बटलर, मोहम्मद नबी, डेविड विली, राशिद खान, जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा.

इस दशक में 897 टी20 मैच खेले गए जिसमें 249,578 रन बनाए और 11,293 विकेट लिए गए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

क्या आप मुंह के छाले से परेशान हैं, तो आजमाइए घरेलू नुस्खे

Next Post

फिल्म ‘गुड न्यूज’ ने रिलीज होते ही सलमान खान की ‘दबंग 3’ को पछाड़ा

Next Post
फिल्म ‘गुड न्यूज’ ने रिलीज होते ही सलमान खान की ‘दबंग 3’ को पछाड़ा

फिल्म 'गुड न्यूज' ने रिलीज होते ही सलमान खान की 'दबंग 3' को पछाड़ा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d