BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

डायन-भूत के आरोप में दो पक्षों में हुई मारपीट, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

by bnnbharat.com
October 29, 2019
in समाचार
डायन-भूत के आरोप में दो पक्षों में हुई मारपीट, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

Witch-fight accused two sides, more than half a dozen people injured

Share on FacebookShare on Twitter

चतरा/पत्थलगड़ा: पत्थलगड़ा थाना क्षेत्र के सिंघानी में एक बच्चे की संदिग्ध मौत के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई. जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए.

घटनास्थल पर पहुंचकर बच्ची का शव पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है. इस मामले में तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है.

मामला डायन भूत से संबंधित बताया जा रहा है. थाना प्रभारी जितेंद्र उरांव ने बताया कि निरंजन दांगी की पत्नी संजू कुमारी चार माह की बच्ची नयन कुमारी को दूध पिलाकर शौच के लिए गई 1 घंटे के बाद बच्ची मृत मिली.

इसके बाद गांव में ही दो पक्षों में झगड़ा हुआ. दूसरे पक्ष के मुनिया देवी पति इंद्रदेव दांगी ने पुलिस को बताया कि चौहन महतो के साथ किसी तरह की घटना होती है तो वे डायन भूत का आरोप लगाकर मारपीट करते हैं.

उनके परिवार में किसी बच्चे की मौत हुई तो डायन भूत का आरोप लगाते हुए चौहान महतो, भुवनेश्वर महतो, रामदास महतो, भोला दांगी और रंजन दांगी ने उनके साथ मारपीट की.

प्रथम पक्ष के भुवनेश्वर महतो ने बताया कि उनकी पोती की मौत होने के बाद वह बच्ची को लेकर इंद्रदेव दांगी घर के गया और पूछताछ की तो मुनिया देवी, इंद्रदेव दांगी, अनिल दांगी, विक्रम कुमार, चंपा देवी, अनिल की पत्नी व अन्य ने मेरे परिवार के साथ मारपीट की.

जिससे कई लोगों का सर फट गया है. मामले की जानकारी मिलने के बाद सिमरिया एसडीपीओ बच्चन देव कुजूर, सर्किल इंस्पेक्टर लव सिंह, सिमरिया थाना प्रभारी लव कुमार सिंह व अन्य पत्थलगड़ा थाना पहुंचे और मामले की जांच की.

एसडीपीओ ने बताया कि बच्चे के मौत के बाद डायन भूत के आरोप में दो पक्षों में मारपीट हुई है. पुलिस मामले की सघनता से जांच कर रही है.

मृतक बच्चे को पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेजा गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

महाराष्ट्र का किंग कौन? बीजेपी पर ‘सेना’ ने बनाया दबाव

Next Post

सिद्धो कान्हो मुर्मू विश्वविद्यालय ने घोषित की परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि

Next Post
सिद्धो कान्हो मुर्मू विश्वविद्यालय ने घोषित की परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि

सिद्धो कान्हो मुर्मू विश्वविद्यालय ने घोषित की परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d