टंडवा: अपनी मेहनत, लगन और समाज में कुछ करने के जज्बे को लेकर टंडवा राहम निवासी अंशु कुमार पिता स्व कृष्णा पांडे के पुत्र का चयन झारखण्ड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में प्रशासनिक सेवा हेतु चयन हुआ है. वर्तमान में अंशु कुमार पांडे दिल्ली नोयडा में सहायक अभियोजन अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं.

अंशु कुमार ने बताया कि वर्ष 1991 में उन्होंने टंडवा से मैट्रिक की परीक्षा उतीर्ण की. पढ़ने लिखने में मेधावी रहे अंशु ने इंटर बोकारो से किया. वही ग्रेजुएशन की डिग्री इन्होंने दिल्ली से प्राप्त की. इनके छोटे भाई पारा शिक्षक के रूप में टंडवा में ही हैं. वहीं राहम मुखिया अक्षवट पांडे के भतीजे हैं. अंशु कुमार ने स्पष्ट कहा कि मेहनत लगन और धैर्य तथा लगातार प्रयास से आज की पीढ़ी को नहीं घबराना चाहिए. दृढ़ निश्चय से हर इंसान तमाम तकलीफों के बावजूद मंजिल को प्राप्त कर सकता है.

