BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सभी बिंदुओं पर विशेष ध्यान रखते हुए मतगणना का कार्य सम्पन्न करें- रोहित सिन्हा

by bnnbharat.com
December 18, 2019
in समाचार
सभी बिंदुओं पर विशेष ध्यान रखते हुए मतगणना का कार्य सम्पन्न करें- रोहित सिन्हा

सभी बिंदुओं पर विशेष ध्यान रखते हुए मतगणना का कार्य सम्पन्न करें- रोहित सिन्हा

Share on FacebookShare on Twitter

खूंटी: खूंटी एवं तोरपा विधानसभा क्षेत्र की 23 दिसंबर 2019 को होने वाली मतगणना के लिए प्रतिनियुक्त मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक, माईक्रो ऑब्जर्वर का जिला स्तरीय प्राशिक्षण बालिका मध्य विद्यालय, खूंटी के ऑडिटोरियम में प्रशिक्षण आयोजित किया गया.

मास्टर ट्रेनरों द्वारा पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से कंट्रोल यूनिट में गणना कैसे की जाए, गणना के पश्चात् उसका संधारण करना आदि आवश्यक प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी गई.

इसके साथ ही पोस्टल बैलेट की गणना करने की रूपरेखा पर विस्तार से विस्तृत रूप से चर्चा की गयी. प्राशिक्षण के दौरान पीपीटी के माध्यम से विशिष्ट बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें मतगणना पोस्टल बैलेट पेपर की गणना, ईवीएम के कंट्रोल यूनिट के मतों की गणना तथा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से रैंडम प्रक्रिया से चयनित पांच मतदान केन्द्रों के कंट्रोल यूनिट के मत तथा वीवीपैट के पर्चियों का मिलान किये जाने की प्रक्रिया पर विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी.

खूंटी के निर्वाची पदाधिकारी प्रणव कुमार पॉल द्वारा बताया गया कि निर्वाचन एक निष्पक्ष व्यवस्था है, हमारा उद्देश्य है कि मतगणना के कार्य को सुव्यवस्थित रुप से पूर्ण करने में हम सब समन्वय स्थापित कर कार्य करें और सफलता हासिल करें.

उन्होंने बताया कि कंट्रोल यूनिट से मतगणना की विधि यथा प्रत्येक टेबल पर तीन कर्मी प्रतिनियुक्त होंगे. जिसमें एक मतगणना पर्यवेक्षक, एक मतगणना सहायक तथा एक माईक्रो ऑब्जर्वर रहेंगे. जिनके टेबल पर ईवीएम फ्लो चार्ट के अनुसार कंट्रोल यूनिट उपलब्ध कराया जाएगा.

सबसे पहले उस कंट्रोल यूनिट पर लगे एड्रेस टैग से आश्वस्त हो लेंगे कि उसी मतदान केन्द्र का है तथा मतगणना एजेंट को भी आश्वस्त कर देंगे. तत्पश्चात् बाॅक्स से कंट्रोल यूनिट निकालकर मतगणना करेंगे तथा परिणाम का संधारण प्रपत्र 17 ‘ग’ के पार्ट 02 में संधारित करेंगे तथा मतगणना सहायक, पर्यवेक्षक एवं माईक्रो ऑब्जर्वर के हस्ताक्षर के साथ यह अंत में अंकित किया जाएगा कि जिस टेबल पर जो कंट्रोल यूनिट मतगणना हेतु लाया गया. वह उसी निर्धारित मतदान केन्द्र का था तथा एजेंट से हस्ताक्षर ले लेंगे.

तोरपा निर्वाची पदाधिकारी अरविंद कुमार द्वारा निर्देश दिए गए कि मतगणना स्थल पर कोई भी कर्मी मोबाईल फोन या इलेक्ट्राॅनिक गजट लेकर नहीं आएंगे. उन्होंने कहा कि मतगणना का कार्य निष्पक्षता और व्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने में हर व्यक्ति अपनी अहम जिम्मेदारी समझें.

मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि सफलता पूर्वक मतगणना कार्य करने के उद्देश्य से मतगणना स्थल पर पूर्ण व्यवस्था की जाएगी. उन्होंने निर्देशित किया कि बताए गए सभी बिंदुओं पर विशेष ध्यान रखते हुए मतगणना का कार्य सम्पन्न करें.

प्रशिक्षण में मुख्य रूप से तोरपा निर्वाची पदाधिकारी अरविंद कुमार, खूंटी निर्वाची पदाधिकारी प्रणव कुमार पॉल, उप निर्वाचन पदाधिकारी रोहित सिन्हा, सभी एआरओ, प्राशिक्षण कोषांग की प्रभारी पदाधिकारी कनक, जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर व अन्य उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड सेंट्रल यूनिवर्सिटी में कल से ईस्ट जोन वाइस चांसलर मीट

Next Post

मगध कोलियरी में जुगल गंझू की गोली मारकर हत्या

Next Post

मगध कोलियरी में जुगल गंझू की गोली मारकर हत्या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d