BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

संजीव विजयवर्गीय के पहल से वर्षों से अटकी सड़क निर्माण का रास्ता साफ, जल्द होगा सड़क निर्माण

by bnnbharat.com
July 19, 2020
in समाचार
संजीव विजयवर्गीय के पहल से वर्षों से अटकी सड़क निर्माण का रास्ता साफ, जल्द होगा सड़क निर्माण
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: रविवार को रांची के उप महापौर संजीव विजयवर्गीय और वार्ड 10 के पार्षद अर्जुन यादव ने सड़क निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण को लेकर जमीन मालिकों एवं स्थानीय निवासियों के साथ बैठक किया.

बता दें कि वार्ड नं 10 स्थित गीतील कोच्चा टुनकी टोला स्थित एक सड़क निर्माण की मांग स्थानीय निवासियों द्वारा पिछले 8 सालों से की जा रही थी.

सड़क निर्माण की पहल उपमहापौर के द्वारा 2 से 3 बार पहले की गई थी. पर सड़क निर्माण होने वाली जमीन रैयती होने के कारण जमीन मालिकों द्वारा सड़क निर्माण का लगातार विरोध होने से सड़क निर्माण नहीं हो पा रहा था.

जिसे लेकर उपमहापौर के नेतृत्व में एक बैठक बुलाई गई थी. बैठक में जमीन मालिकों को से बात करने के बाद जमीन मालिक सड़क निर्माण के लिए अपनी जमीन देने को राजी हुए. इसके एवज में जमीन मालिकों ने ‌अपनी जमीन के बदले एक लाख 50 हजार रूपए की मांग की.

इस पर उप महापौर ने जमीन मालिकों से जनसेवा का हवाला देते 1 लाख 30 हजार लेने का आग्रह किया. उपमहापौर के आग्रह को जमीन मालिकों ने मान लिया परंतु स्थानीय निवासियों ने 130000 रूपए देने में अपनी असमर्थता जताई और 1 लाख 10 हजार देने की बात कही.

बीस हजार रुपए के लिए बनती बात बिगड़ती देख संजीव विजयवर्गीय एवं वार्ड पार्षद अर्जुन यादव ने अपनी ओर से बीस हजार देने का निर्णय लिया. इस पर सभी पक्ष सर्वसम्मति से राजी हो गए और इस तरह से संड़क निर्माण में वर्षो से उत्पन्न विवाद का अंत हुआ और सड़क निर्माण का रास्ता भी साफ हुआ.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिजली विभाग व केइएल कंपनी के खिलाफ आधा दर्जन थानों में अलग-अलग नामजद प्राथमिकी दर्ज

Next Post

केन्द्रीय टीम गया रवाना, ढाई घंटे से ज्यादा समय तक चली बैठक

Next Post
केन्द्रीय टीम गया रवाना, ढाई घंटे से ज्यादा समय तक चली बैठक

केन्द्रीय टीम गया रवाना, ढाई घंटे से ज्यादा समय तक चली बैठक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d