BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बुधवार शाम 6 बजे YES BANK से निकासी पर हटेगा प्रतिबंध

by bnnbharat.com
March 14, 2020
in समाचार
बुधवार शाम 6 बजे YES BANK से निकासी पर हटेगा प्रतिबंध

बुधवार शाम 6 बजे YES BANK से निकासी पर हटेगा प्रतिबंध

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: सरकार ने निजी क्षेत्र के चौथे बड़े बैंक यस बैंक लिमिटेड के पुनर्गठन को लेकर कल देर रात अधिसूचना जारी कर दी है जिससे बैंक से निकासी पर लगा प्रतिबंध बुधवार शाम 6 बजे हट जायेगा.

बैंककारी विनियमन अधिनियम 1949 के तहत जारी इस अधिसूचना में बैंक के लिये नये निदेशक मंडल का गठन किया गया है. भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व मुख्य वित्त अधिकारी एवं उप प्रबंधन निदेशक प्रशांत कुमार को पुनर्गठित यस बैंक का मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक बनाया गया है.

पंजाब नेशनल बैंक के पूर्व गैरकार्यकारी अध्यक्ष सुनील मेहता को बैंक का गैरकार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

महेश कृष्ण मूर्ति एवं अतुल भेडा कार्यकारी निदेशक बनाये गये है. भारतीय रिजर्व बैंक अपर निदेशकों के रुप में एक या अधिक व्यक्तियों को नियुक्त कर सकेगा.

पुनगर्ठित बैंक यस बैंक की पुरानी सभी देनदारियों को पूरा करेगा. बैंक के पास रखी सभी जमा राशियों और देनदारी, देनदारों के अधिकार पूर्णत: अप्रभावित रहेंगे. बैंक के सभी कर्मचारियों को कम से कम एक वर्ष तक पहले की तरह वेतन भत्ता मिलता रहेगा.

अधिसूचना के अनुसार, यस बैक से निकासी पर लगी रोक तीन कार्यदिवसों में हटा दी जायेगी और बैंक के लिये नियुक्त प्रशासक सात दिनों में कार्यालय खाली कर देंगे. इस तरह से बुधवार शाम छह बजे से निकासी पर लगा प्रतिबंध समाप्त हो जायेगा. पुनर्गठित बैंक की अधिकृत पूंजी 6200 करोड़ रुपये होगी और इसके शेयर का मूल्य दो रुपये होगा. अधिकृत शेयर पूंजी 200 करोड़ रुपये बनी रहेगी.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

यूरोपियन यूनियन ने की राइट टू रिपेयर प्लान की घोषणा, 2021 से होगा लागू

Next Post

बिजली व्यवस्था को दुरुस्त कर जनता को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराना प्राथमिकताः सीएम

Next Post
बिजली व्यवस्था को दुरुस्त कर जनता को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराना प्राथमिकताः सीएम

बिजली व्यवस्था को दुरुस्त कर जनता को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराना प्राथमिकताः सीएम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d