BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सावधान: 1 जुलाई से बदल रहे हैं ATM से कैश निकालने के नियम

by bnnbharat.com
June 29, 2020
in समाचार
सावधान: 1 जुलाई से बदल रहे हैं ATM से कैश निकालने के नियम
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:1 जुलाई से बैंक के ATM से कैश निकालने के नियम बदलने जा रहे हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि एटीएम से नकद निकासी के लिए लॉकडाउन के समय नियमों में ढील दी गई थी.

बता दें कि छूट की घोषणा तीन महीने की अवधि के लिए की गई थी जिसकी मियाद 30 जून 2020 को खत्म हो रही है. यदि नियमों को लेकर कोई नई घोषणा नहीं होती है तो पुराने एटीएम निकासी नियमों को फिर से बहाल किया जाएगा. ऐसे में पुराने नियम फिर से लागू होने जा रहे हैं.

एटीएम निकासी नियम एक बैंक से दूसरे बैंक में अलग-अलग होते हैं. इसलिए बैंक ग्राहक अपने होम ब्रांच के बैंक कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क करें और इस संबंध में नियमों का पता लगाएं.

कोरोना महामारी की वजह से लॉकडाउन के दौरान भारत के सबसे बड़े कर्जदाता भारतीय स्टेट बैंक ने पहले एसबीआई एटीएम और अन्य बैंक एटीएम पर किए गए सभी एटीएम लेनदेन के लिए सेवा शुल्क माफ कर दिया था.

SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर कहा गया है, ’24 मार्च को वित्त मंत्री द्वारा की गई घोषणा को देखते हुए भारतीय स्टेट बैंक ने लेनदेन की नि: शुल्क संख्या से अधिक होने पर एसबीआई के एटीएम और अन्य बैंक के एटीएम पर किए गए सभी एटीएम लेनदेन 30 जून तक माफ करने का निर्णय लिया है.’

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, मेट्रो शहरों में, SBI एक महीने में अपने नियमित बचत खाता धारकों को 8 मुफ्त लेनदेन करने की अनुमति देता है. इसके अलावा, ग्राहकों से प्रत्येक लेनदेन पर शुल्क लिया जाता है.

एसबीआई एक महीने में अपने नियमित बचत खाताधारकों को 8 मुफ्त लेनदेन करने की अनुमति देता है. इनमें 5 लेनदेन एसबीआई एटीएम से कर सकते हैं और बाकी 3 लेनदेन अन्य एटीएम से मुफ्त कर सकते हैं.

गैर-मेट्रो शहरों में 10 मुफ्त एटीएम लेनदेन होते हैं, जिसमें 5-5 लेनदेन एसबीआई और अन्य बैंकों से किए जा सकते हैं. इसके बाद नकद लेनदेन के लिए 20 रुपये + GST ​​और गैर-नकद लेनदेन के लिए 8 रुपये + GST ​​लगाया जाता है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

99 फीसद लोग चाहते हैं चीनी वस्तुओं का बहिष्कार: CAIT

Next Post

एक तरफा प्यार में एक और टिक-टॉक स्टार की गई जान, बरामद हुआ शव

Next Post
एक तरफा प्यार में एक और टिक-टॉक स्टार की गई जान, बरामद हुआ शव

एक तरफा प्यार में एक और टिक-टॉक स्टार की गई जान, बरामद हुआ शव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d