BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बच्चों को जहर देकर महिला ने खुद भी की आत्महत्या

by bnnbharat.com
February 1, 2020
in समाचार
बच्चों को जहर देकर महिला ने खुद भी की आत्महत्या
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर :  एक सनसनीखेज मामला यूपी के फतेहपुर जिले से सामने आया है यहां शांति नगर फायर स्टेशन के पीछे एक घर में पांच लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया है.  सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और मकान का दरवाजा तोड़कर पांचों के शव निकाले.

कयास लगाए जा रहे हैं कि बच्चों को जहर खिलाने के बाद महिला ने खुद भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शांति नगर निवासी राम भरोसे ढाबे पर काम करता है. वह नशे का आदी है.
चार दिन पहले पति-पत्नी में विवाद हुआ था. इसके बाद से वह गायब है. कई दिनों से घर का दरवाजा बंद था. परिवार के लोग बाहर नहीं दिखाई दिए. बदबू आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी.

घटना की जानकारी मिलते ही थाने की  पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा देख दंग रह गए. घर के अंदर शव पड़े हुए थे. सूचना पर पुलिस के बड़े अफसरों का पहुंचना शुरू हो गया है.
कोतवाल रविन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि महिला श्यामा (40), पिंकी (21), प्रियंका (14), ननकी (10), वर्षा (13) के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। कमरे में जहर की पुड़िया भी मिली है। दरवाजा अंदर से बंद होने की वजह से आत्महत्या की बात सामने आ रही है. फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. साथ ही हर पहलू पर जांच शुरू कर दी गई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बच्चों की बेहतर पालन-पोषण और अभिभावकों की जिम्मेदारियां (परवरिश -1)

Next Post

BSF और CIA स्टाफ ने किया 9 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद

Next Post
BSF और CIA स्टाफ ने किया 9 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद

BSF और CIA स्टाफ ने किया 9 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d