BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भरी पंचायत में पीटा महिला को, गर्भपात

by bnnbharat.com
November 1, 2019
in Uncategorized
भरी पंचायत में पीटा महिला को, गर्भपात

भरी पंचायत में पीटा महिला को, गर्भपात

Share on FacebookShare on Twitter

मेरठ: दहेज उत्पीड़न के मामले में पंचायत के दौरान ससुराल वालों पर महिला की पिटाई करने का आरोप लगा है, जिससे महिला का गर्भपात हो गया. सूचना पर पहुंची भावनपुर पुलिस ने पीड़ित महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है.

पुलिस के अनुसार भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव छिलौरा निवासी नेहा पुत्री कुशलवीर की शादी आठ मार्च 2019 को गांव पसवाडा किला परीक्षितगढ़ निवासी सचिन पुत्र सतीश से हुई थी. आरोप है कि दहेज में पांच लाख रुपये न लाने पर नेहा का उत्पीड़न किया जाता था.

नेहा की तरफ से 13 सितंबर को भावनपुर थाने में पति सचिन, ससुर सतीश, सास सारिंदा, ननद शीला उर्फ शीतल, ननदोई विजय व देवर विपिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था. मायके वालों का आरोप है कि देवर विपिन उसके साथ अभद्रता करता था और मुकदमे से नाम वापस लेने का दबाव बना रहा था.

गुरुवार को पति और ससुराल वाले गांव छिलौरा पहुंचे थे. जहां पंचायत में समझौते का दबाव बनाया गया. आरोप है कि इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद ससुराल वालों ने महिला की बुरी तरह पिटाई कर दी और फरार हो गए। नेहा चार माह के गर्भ से थी. पिटाई से उसका गर्भपात हो गया. महिला की हालत बिगड़ती देख उसके परिजनों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी. पुलिस महिला को लेकर पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची. जहां मौजूद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला महिला अस्पताल ले जाने के लिए कहा. पीड़ित पक्ष ने पति, ससुर और ननद के खिलाफ तहरीर दी है. पुलिस ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

खरना महोत्सव पर नये भारत के नये जमशेदपुर को पाइपलाइन के माध्यम से घर घर गैस आपूर्ति का मिला उपहार : रघुवर दास

Next Post

राज्य प्रशासनिक सेवा के बदले गये 8 अधिकारी 

Next Post
राज्य प्रशासनिक सेवा के बदले गये 8 अधिकारी 

राज्य प्रशासनिक सेवा के बदले गये 8 अधिकारी 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d