BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

महिला को जिंदा जलाया, आरोपी गिरफ्तार

by bnnbharat.com
February 5, 2020
in Uncategorized
महिला को जिंदा जलाया, आरोपी गिरफ्तार

महिला को जिंदा जलाया, आरोपी गिरफ्तार

Share on FacebookShare on Twitter

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में एक व्यक्ति ने 50 वर्षीय दलित महिला को आग लगा दी. यह घटना तब हुई जब महिला ने व्यक्ति को अपने घर में घुसने से रोकने की कोशिश की. यह घटना रविवार आधी रात को सिल्लोड तहसील के अंधारी गांव में हुई. करीब 95 प्रतिशत तक झुलस गई महिला एक सरकारी अस्पताल में जिंदगी से जंग लड़ रही है. अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि महिला की हालत गंभीर है. सिल्लोड (ग्रामीण) पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी संतोष मोहिते (50) इसी गांव का रहने वाला है और उसे मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया. अधिकारी ने बताया कि महिला विवाहित है और उसकी दो बेटियां हैं, वह अपने घर में अकेले रहती है. मोहिते ने रविवार दोपहर को 11 बजे घर में घुसने की कोशिश की.

उन्होंने बताया कि जब महिला ने उसे रोकने की कोशिश की तो मोहिते जबरन उसके घर में घुस गया, उसने वहां रखा केरोसिन महिला पर डाल दिया और उसे आग लगा दी. अधिकारी ने बताया कि इसके बाद उसने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया और भाग गया.

महिला की चीखने की आवाज सुनने पर पास ही में रहने वाले रिश्तेदार दौड़कर आए और उसे एक स्थानीय अस्पताल लेकर गए जहां से उसे औरंगाबाद शहर के सरकारी घाटी अस्पताल भेज दिया गया है. आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 307, 323, 452 और 504 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने बताया कि उस पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) कानून के प्रावधानों के तहत भी मामला दर्ज किया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

महिला टीचर को जिंदा जलाने का मामला: पैरवी के लिए सरकार ने उज्जवल निकम को किया नियुक्त

Next Post

SP के निर्देश पर हनवारा थाना पुलिस हुई सख्त, अवैध वसूली का लगाया बोर्ड

Next Post
SP के निर्देश पर हनवारा थाना पुलिस हुई सख्त, अवैध वसूली का लगाया बोर्ड

SP के निर्देश पर हनवारा थाना पुलिस हुई सख्त, अवैध वसूली का लगाया बोर्ड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d