BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मैट्रिक परीक्षा देने आई महिला ने दिया बच्चे को जन्म, ‘इम्तिहान’ रखा गया नाम

by bnnbharat.com
February 20, 2021
in समाचार
मैट्रिक परीक्षा देने आई महिला ने दिया बच्चे को जन्म, ‘इम्तिहान’ रखा गया नाम
Share on FacebookShare on Twitter

पटनाः बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के एमडीडीएम कॉलेज परीक्षा केंद्र पर शुक्रवार को मैट्रिक परीक्षा देने आई एक महिला अचानक प्रसव पीड़ा से कराहने लगी। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां शाम को उसने एक बच्चे को जन्म दिया, जिसका नाम उसने ‘इम्तिहान’ रखा है।
एमडीडीएम कॉलेज परीक्षा केंद्र की केंद्राधीक्षक डॉ़ मीरा मधुमिता ने बताया कि इस कॉलेज में मैट्रिक का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। शुक्रवार को दूसरी पाली की परीक्षा में शामिल शांति देवी एक घंटे परीक्षा लिखने के बाद अचानक प्रसव पीड़ा से छटपटाने लगी।

अवीक्षक ने इसकी खबर तत्काल उन्हें दी। उन्होंने कहा कि इसके बाद शांति को अलग एक कमरे में बुलाकर लिटा दिया गया और इसकी सूचना जिला शिक्षा अधिकारी को दी गई। उनके निर्देश के बाद शांति को एंबुलेंस से सदर अस्पताल भेज दिया गया, जहां उसने देर शाम एक बेटे को जन्म दिया।
शांति पुत्र की प्राप्ति के बाद खुश है। शांति के पति बिरजु सहनी बताते हैं कि वह प्रसव पीड़ा के पहले वस्तुनिष्ठ प्रश्न हल कर चुकी थी। उन्होंने कहा कि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। शांति के पति बताते हैं कि परीक्षा के क्रम में भगवान ने उन्हें पुत्र दिया है, इसी कारण से इसका नाम ‘इम्तिहान’ रखा है। शांति अभी आगे और पढ़कर नौकरी करना चाहती है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लश्कर-ए-तैयबा के दो मददगार गिरफ्तार

Next Post

अपने पिता को लेकर कंगना का बड़ा खुलासा, कहा- मैं उन्हें थप्पड़ मारने वाली थी…

Next Post
अपने पिता को लेकर कंगना का बड़ा खुलासा, कहा- मैं उन्हें थप्पड़ मारने वाली थी…

अपने पिता को लेकर कंगना का बड़ा खुलासा, कहा- मैं उन्हें थप्पड़ मारने वाली थी...

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d