BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चिकन की चाह में महिला ने किया आत्मदाह

by bnnbharat.com
June 28, 2020
in समाचार
चिकन की चाह में महिला ने किया आत्मदाह
Share on FacebookShare on Twitter

चेन्नई: तमिलनाडु के मामल्लपुरम में एक महिला ने कथित रूप से इस बात पर आत्महत्या कर ली कि उसके पति ने उन्हें चिकेन बिरयानी नहीं खिलाई.

पुलिस के मुताबिक, 32 साल के मनोहरन और उनकी 28 साल की पत्नी सौम्या मूर्ति बनाने का काम करते थे. 12 साल पहले इन दोनों की शादी हुई थी. इनका 10 साल का बेटा और 11 साल की बेटी है. पुलिस ने इस घटना के बाद मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है.

खबर के मुताबिक, सौम्या और मनोहरन के घर के पास ही एक नया रेस्टोरेंट खुला था. यहां एक के साथ एक फ्री चिकेन बिरयानी ऑफर चल रहा था. लिहाजा इस ऑफर को देख करपत्नी ने पति से बिरायनी लाने को कहा. लेकिन जब तक पति मनोहरन वहां पहुंचते, चिकेन बिरानी का स्टॉक खत्म हो गया था.

ऐसे में उसने वहां से प्लेन बिरयानी ले ली. लेकिन घर पहुंचने पर उनकी पत्नी नाराज हो गई. उसने प्लेन बिरयानी खाने से मना कर दिया. लिहाजा मनोहर ने बिरयानी पड़ोसी को दे दी.

पुलिस के मुताबिक, मनोहन काम पर चले गए. इस बीच पत्नी सौम्या छत पर पहुंच गई. वहां उसने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया. इसके बाद उसने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली.

बाद में किसी पड़ोसी ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी. सौम्या को पास के ही एक सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, लेकिन वो इतनी ज्यादा जल चुकी थी कि शुक्रवार को उनकी मौत हो गई.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज दीपिका को दी गई शादी की अग्रिम बधाई

Next Post

फीमेल वर्जन में दिखे सचिन, सहवाग और गंभीर, सौरव को बताया सानिया मिर्जा

Next Post
फीमेल वर्जन में दिखे सचिन, सहवाग और गंभीर, सौरव को बताया सानिया मिर्जा

फीमेल वर्जन में दिखे सचिन, सहवाग और गंभीर, सौरव को बताया सानिया मिर्जा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d