जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना अंतर्गत होमपाइप इंद्रानगर में रहने वाली महिला की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई. साकची थाना क्षेत्र के पलंग मार्केट टाटा वर्कर्स यूनियन के बाउंड्री के पीछे झाड़ियों में महिला की लाश मिली.
इस घटना की सूचना मिलने पर साकची थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है.

