रांचीः गुमला के घाघरा थाना क्षेत्र में एक घर के कमरे से एक महिला की अर्धनग्न लाश बरामद की गई. महिला की हत्या कुल्हाड़ी से काटकर की गई है.
घटना कुगांव सासो जगरा टोली की है. मौके पर पहुंची पुलिस ने कुल्हाड़ी बरामद कर लिया है एवं शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा कर मामले की जांच में जुट गई है.

