दुमका: झारखंड में दुमका जिले के रानीश्वर थाना क्षेत्र के पारपलसा गांव में वज्रपात की चपेट में आने से 32 वर्षीय एक महिला की मौत हो गयी. रान्धन मुर्मू की शुक्रवार की शाम को ठनका गिरने से मौत हो गयी.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के रानीश्वर थाना क्षेत्र के पारपलसा गांव निवासी 32 वर्षीय महिला राणधन मुर्मू सहित तीन मजदूर निकट के गांव बांगाली पलासा गांव में शुक्रवार को मजदूरी करने गयी थी.
देर शाम महिला सहित तीनों मजदूर घर वापस जा रहे थे. इस बीच गांव के बाहर नदी किनारे तेज बारिश के साथ ठनका की चपेट में आने से रान्धन मुर्मू नामक महिला की मौत हो गयी. परिजनों ने मृतका का संस्कार कर दिया है.

