पलामू: पलामू जिले के तरहसी प्रखंड क्षेत्र के सेलारी पंचायत के छेचानी टोला निवासी अनंत सिंह के पत्नी फुलवा देवी की मौत वज्रपात से हो गई. पंचायत के मुखिया मनोज कुमार सिंह ने बताया कि वज्रपात से महिला की मौत हुआ है. पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार सुखरो नदी श्मशान घाट में किया गया.
महिला मवेशी चराने जंगल की ओर गई थी. जहां बरसात होने से उसकी मौत हो गई. हालांकि चर्चा है कि महिला जंगल में मवेशी चराने गई थी. लेकिन महिला घर शाम तक नहीं लौटी.
महिला का सभी मवेशी घर लौट गए. उसे नहीं आने पर परिजन उन्हें जब खोजबीन किया तो उसे मृत अवस्था में पाया गया. महिला की मौत संदेहास्पद भी बताया जा रहा है. मौत का स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है.
हालांकि पंचायत के मुखिया मनोज सिंह व मृतक के परिजनों का दावा है कि महिला का मौत वज्रपात से हुआ है. हालांकि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी नहीं आया है.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद खुलासा हो पाएगा कि महिला की मौत वज्रपात से हुआ है या अन्य कारणों से. हालांकि मृतक के परिजनों ने वज्रपात से ही मौत की घटना की पुष्टि किया है.

