धनबाद: धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड के रुपन पंचायत अंतर्गत जामडीहा गांव में रविवार सुबह लगभग 8ः00 बजे ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई.
बताया गया है कि ट्रैक्टर चालक गाड़ी को स्टार्ट कर पीछे की ओर कर रहा था, जबकि सड़क किनारे अपने घर के बाहर महिला बर्तन धो रही थी, तभी ट्रैक्टर का पिछला चक्का की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई.

