शशिभूषण दूबे कंचनीय
लखनऊ : सीतापुर जिले के लहरपुर तंबौर थाना क्षेत्र की ग्राम बुंदिया की रहने वाली शिव रानी की लहरपुर तंबौर मार्ग पर पहलवान सिंह के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गयी. गौरतलब है कि महिला शिव रानी बाइक से अपने पुत्र और पुत्री के साथ सुबह खैराबाद दवा लेने जा रही थी तभी लहरपुर मार्ग पर पहलवान सिंह पुरवा के निकट आ रहे ट्रैक्टर ट्राली ने ज़ोरदार टक्कर मार दी जिससे शिव रानी की मौके पर ही मौत हो गयी. पुत्र व पुत्री को मामूली चोट आई है. घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली को छोड़कर मौके से फरार हो गया. परिजनों द्वारा महिला को तंबौर सीएचसी लाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मौके पर पहुंची तंबौर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं ट्रैक्टर ट्राली को कब्ज़े में लेकर थाने पहुंचा दिया गया. उधर घर वालों का रो रोकर कर बुला हाल है.

