BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ऑटो की टक्कर में महिला की मौत, सड़क जाम

by bnnbharat.com
March 17, 2021
in Uncategorized
कार-बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर, दो गुटों में संघर्ष से हड़कंप
Share on FacebookShare on Twitter

रांची:- राजधानी के कांटा टोली चौक के पास ऑटो की टक्कर से आज एक महिला की मौत हो गई. इस घटना के बाद आज सुबह स्थानीय लोगों ने महिला की लाश के साथ रोड जाम कर दिया है. लोग मुआवजा की मांग पर अड़े रहें. काफी देर पुलिस प्रशासन के

लोग उन्हें समझाते रहे. लेकिन किसी वे की बात मानने को तैयार नहीं थे. हालांकि सिटी डीएसपी अमित कुमार सिंह, लोअर बाजार थानेदार सतीश कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारियों के समझाने बुझाने के बाद सड़क जाम हटा लिया गया. परिजनों को उनकी मांगों को पूरी करवाने का आश्वासन दिया गया. इसके बाद सभी मान गए और जाम हटाया.

जानकारी के अनुसार कांटाटोली रविदास मोहल्ला निवासी महिला चिंता देवी, पति स्वर्गीय विपत राम को मंगलवार को एक ऑटो ने टक्कर मार दिया था. ऑटो की टक्कर के बाद घायल  अवस्था में महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से महिला को रिम्स रेफर किया गया. रिम्स में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई. महिला की लाश लेकर परिजन और मोहल्ले वासी आज सुबह कांटाटोली चौक आए और सड़क जाम कर दिया. जाम में शामिल लोगों ने मांग की है कि मृत महिला की छोटी बेटी को सरकारी नौकरी और 10 लाख रुपये बतौर मुआवजा दिया जाए. इसे लेकर उपायुक्त के नाम पर एक ज्ञापन भी सौंपा .

मुहल्ले वासियों ने बताया कि महिला के पति की करीब 20 साल पहले ही मौत हो चुकी है. वह अपनी तीन बेटियों का पालन पोषण दाई का काम कर करती है. मंगलवार सुबह करीब 11.00 बजे लालपुर में रहने वाले अपने मालिक के घर से दाई का काम कर लौट रही थी. तभी वह हादसे का शिकार हो गई. इसे लेकर ऑटो चालक मो. सहाबुदीन कुरैशी पर लापरवाही और तेजी से वाहन चलाने का एफआइआर भी दर्ज किया गया है. मोहल्ले वासियों का कहना है कि महिला की मौत के बाद तीन बेटियों के पालन पोषण की समस्या आ खड़ी हुई है. ऐसे में उनका कोई सहारा नहीं है अब सरकार और प्रशासन को इसमें मदद करना चाहिए. वाहनों की लगी लंबी कतार रू कांटा टोली चौक पर सड़क जाम करने से वाहनों की लंबी कतार लग गई . कांटा टोली चौक से लेकर नामकुम टाटा रोड में बड़ी संख्या में वाहन सड़क पर ही खड़ी रही. दूसरी ओर बहु बाजार और बूटी मोड़ जाने वाले रास्ते में भी सड़क जाम लग गया और डांगराटोली चौक से वाहनों को आगे नहीं बढ़ने दिया गया. जिसके बाद पुलिस के हस्तक्षेप से जाम हटाया जा सका.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अब नयी नियमावली के आधार पर शिक्षकों की नियुक्ति होगी

Next Post

टीका लेने वाले लोगों को गुलाब देकर किया सम्मानित

Next Post
झारखंड के पांच जिलों में कल से कोरोना टीकाकरण का ड्राइ रन

टीका लेने वाले लोगों को गुलाब देकर किया सम्मानित

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d