पलामू: शहर थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई. इस मामले में मृतका की मां ने बेटी के ससुराल पक्ष के छह लोगों पर शहर थाना में नामजद FIR दर्ज कराया है.
इस FIR में मृतका की मां ने अपनी छोटी बेटी को भी आरोपी बनाया है. क्योंकि मृतका के पति ने पत्नी की छोटी बहन से दूसरी शादी कर ली थी.
जानकारी के अनुसार, दो नंबर टाउन कुम्हार टोली की रहने वाली कृति शुक्ला (28) की शादी सात वर्ष 2014 में बैरिया टीवी टावर के पास रहने वाले प्रदीप शुक्ला के पुत्र कमलेश शुक्ला के साथ हुई थी. शादी के कुछ समय बाद कमलेश का प्रेम-प्रसंग अपनी साली नीतू से चलने लगा. नीतू से वर्ष 2018 में कमलेश ने दूसरी शादी कर ली.
नीतू अपनी बड़ी बहन कृति की सौतन बनकर उसके घर पहुंचीं. इसके बाद से घर में विवाद बढ़ गया. मृतका की मां ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की शाम उसके दामाद कमलेश ने फोन कर कहा कि कृति की तबियत खराब है. रांची रोड में डॉ. जय कुमार के पास उसका इलाज चल रहा है.

