नई दिल्ली: थाईलैंड की रहने वाली एक महिला ने कतर एयरवेज की फ्लाइट में बच्चे को जन्म दिया जिसके बाद कोलकाता में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. महिला को बच्चे के साथ अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. अस्पताल सूत्रों के मुताबिक दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ओमान से दोहा जा रही फ्लाइट में थाईलैंड की रहने वाली एक 23 वर्षीय महिला ने बच्चे को जन्म दिया. इस वजह से मंगलवार सुबह 3.15 बजे फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. इसके बाद महिला और उसके बच्चे को कोलकाता के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं.

