BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

स्पेशल ट्रेन में प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला जारी रखना चाहती थी यात्रा

by bnnbharat.com
November 2, 2020
in समाचार
यात्रियों की भीड़ के कारण पटना और दुर्ग के बीच चलेंगी दो स्पेशल
Share on FacebookShare on Twitter

‘मेरी सहेली’  ने गर्भवती महिला की सहायता की , स्वस्थ बच्ची को दिया जन्म 

रांची:- सिंकदराबाद-दरभंगा स्पेशल ट्रेन से यात्रा कर रही एक गर्भवती महिला अचानक प्रसव पीड़ा से कराहने लगी, लेकिन वह और उसके पति यात्रा जारी रखना चाहते थे, परंतु रेल सुरक्षा बल की ‘मेरी सहेली टीम’ के आग्रह पर महिला को बीच रास्ते में ही उतार कर रांची के रिम्स में भर्ती कराया गया,जहां महिला ने सोमवार को एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया.

बताया गया है कि रेल सुरक्षा बल की मेरी सहेली टीम ने रविवार देर रात ड्यूटी के दौरान पाया कि ट्रेन संख्या 07007 सिकंदराबाद- दरभंगा स्पेशल ट्रेन के कोच संख्या एस-10 के सीट संख्या 11 में एक महिला को गंभीर प्रसव पीड़ा हो रही है. मेरी सहेली टीम ने उन्हें चिकित्सा सहायता के लिए रांची स्टेशन पर उतरने के लिए आग्रह किया, लेकिन महिला और उनके पति रांची स्टेशन पर उतरने को सहमत नहीं थे तथा अपनी यात्रा जारी रखना चाहते थे .  कुछ मिनटों के पश्चात मेरी सहेली टीम को रेलवे सुरक्षा कंट्रोल के माध्यम से उक्त महिला को सहायता प्रदान करने के लिए फोन आया .

स्टेशन मैनेजर रांची की सहायता से चिकित्सा विभाग को सूचना दी गई तथा अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक रांची द्वारा महिला की चेकअप की गई एवं रिम्स हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया. महिला एवं उनके पति को रेलवे एंबुलेंस द्वारा रेल सुरक्षा बल के स्टाफ के साथ रिम्स हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उक्त महिला ने सोमवार 2 नवंबर को एक बच्ची को जन्म दिया तथा अब मां और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं . मेरी सहेली टीम ने अस्पताल जाकर उनसे वहां भी मुलाकात की एवं हालचाल लिया. महिला तथा उनके पति ने इस सहायता के लिए रेलवे एवं रेल सुरक्षा बल का आभार प्रकट किया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखण्ड में सोमवार को मिले 403 कोरोना पॉजिटिव मरीज

Next Post

दिवाली से पहले दीप निर्माण में जुड़े लोग

Next Post
दिवाली से पहले दीप निर्माण में जुड़े लोग

दिवाली से पहले दीप निर्माण में जुड़े लोग

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d