BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ठगी का शिकार हुई महिला ने लगाई फांसी

by bnnbharat.com
September 3, 2020
in समाचार
महाराजगंज : खेत में मिला अज्ञात महिला का शव, हत्या की आशंका
Share on FacebookShare on Twitter

 सुसाइड नोट में मौत के लिए ठगने वाली महिला को ठहराया जिम्मेदार

धनबादः ठगी का शिकार हुई झरिया के चौथाई कुल्ली की 32 वर्षीय महिला ममता देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उसका शव घर में फंदे से लटका मिला. सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से नीचे उतरवाया. पुलिस को महिला का सुसाइड नोट भी मिला है. इसमें उसने एक महिला पर जिउतिया समेत सोने के अन्य गहने हड़पने का आरोप लगाया है. महिला ने सुसाइड नोट में अपनी मौत के लिए उसी को जिम्मेदार ठहराया है.

 महिला के बच्चों ने बताया कि उसके पिता कहीं दूसरी जगह थे. सुबह उनकी मां ममता देवी का दरवाजा बंद था. दरवाजा खटखटाने के बाद भी नहीं खुला तो दरवाजे को धक्का दिया गया. इसके बाद दरवाजा खुल गया. यहां उनकी मां फांसी के फंदे से लटकी हुई थी. इसके बाद बच्चों ने शोर मचाया और पिता मुकेश को फोन पर मामले की जानकारी दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.महिला ने सुसाइड नोट में यह लिखामहिला के पास से मिले सुसाइड नोट में लिखा है कि ’मैं ममता देवी परेशान होकर आत्महत्या करने जा रही हूं. मेरे मामा ने गहने रखने के लिए दिए थे. इसे मैंने एक महिला को दे दिए थे, अब वह गहने नहीं लौटा रही है. दूसरे संप्रदाय की इस महिला ने मेरा भाई से 70 हजार रुपये ले रखे हैं. उसके भी पैसे नहीं लौटा रही है. इधर गहने हमको लौटाने हैं. मेरे पति से भी पैसे ले लिए हैं. महिला के दो नाम हैं. इसमें मेरे परिवार की कोई गलती नहीं है. अगर वह महिला सब गहने दे देती तो हम खुदकुशी नहीं करते. मेरी खुदकुशी के लिए जिम्मेदार वही महिला ह शादी में पहनने के लिए मांगे थे गहने महिला के बेटे रोहित और राहुल ने बताया कि दो नाम की एक महिला घर पर काम करने आती थीं. एक दिन उसने मम्मी से कहा कि हमें शादी में जाना है, तुम अपने गहने दे दो. हम शादी से वापस आकर गहने लौटा देंगे लेकिन पिछले एक महीने से वह महिला गहने नही लौटा रही थी. इसलिए मम्मी परेशान थी.जिउतिया पर महिलाएं पहनती हैं गहने 6 दिन बाद 10 तारीख को जिउतिया पर्व है, जिस पर माताएं अपने बच्चों की लम्बी उम्र के लिए उपवास रखती हैं. इस दिन पूजा के दौरान सोने से बनी जिउतिया अपने गले में धारण करती हैं. जिउतिया समेत गहने नहीं मिलने के कारण महिला परेशान चल रही थी

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

तस्करी के लिये ले जाये जा रहे 73 पशुओं के साथ दो पशु तस्कर गिरफ्तार

Next Post

टाना भगतों की मांगों को लेकर कांग्रेस ने तीन सदस्यीय समिति बनायी

Next Post
टाना भगतों ने टोरी स्टेशन को किया जाम, राजधानी एक्सप्रेस का परिचालन बाधित

टाना भगतों की मांगों को लेकर कांग्रेस ने तीन सदस्यीय समिति बनायी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d