BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दो साल की बेटी के साथ चौथी मंजिल से कूदी महिला, मौत

by bnnbharat.com
December 28, 2020
in समाचार
इमारत ढहने से हुई 1 महिला की मौत, 9 घायल
Share on FacebookShare on Twitter

यूपी: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक महिला अपनी दो साल की बेटी के साथ चौथी मंजिल से नीचे गिर गई. आनन-फानन में महिला और उसकी बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा.

माना जा रहा है कि महिला ने पति से झगड़े के बाद सुसाइड किया है. वहीं, मृतका के परिजनों ने दहेज हत्या की आशंका जताते हुए शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने मृतका के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ इलाके में प्रीती बहुमंजिला इमारत की चौथी मंजिल पर अपनी दो साल की बेटी और पति के साथ रहती थी. शनिवार की देर शाम प्रीती और उसकी दो साल की बेटी चौथी मंजिल से नीचे गिर गए. तेज आवाज सुनकर लोग दहशत में आ गए और मौके पर दौड़े. लोगों ने देखा कि एक महिला और एक बच्ची गिरी पड़ी थी. दोनों ही खून से लथपथ हो चुके थे. स्थानीय लोगों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी और महिला और बच्ची को अस्पताल पहुंचाया. अस्पातल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.

प्रीती के परिवार में पिछले कुछ दिनों से कलह चल रही थी. बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात भी महिला का अपने पति से झगड़ा हो गया था, जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची थी. पुलिस ने पति-पत्नी को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया था. मृतका के परिजनों ने दहेज हत्या की आशंका जताते हुए शिकायत दर्ज करा दी है. पुलिस ने मृतका के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जानिए क्यों महंगा हो रहा है अंडा

Next Post

अब रॉकेट्स और सेटेलाइट्स में लगेंगी ‘Made in India’ चिप्स

Next Post
अब रॉकेट्स और सेटेलाइट्स में लगेंगी ‘Made in India’ चिप्स

अब रॉकेट्स और सेटेलाइट्स में लगेंगी 'Made in India' चिप्स

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d