BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

महिला दो बेटों के साथ मालगाड़ी के सामने लगाई छलांग, 2 की मौत

by bnnbharat.com
November 15, 2020
in समाचार
पटरी पर चलकर घर लौट रहे थे मजदूर, ट्रेन से कटकर दो की मौत
Share on FacebookShare on Twitter

मां व एक बेटे की हुई मौत, एक बच्चा गंभीर रूप से घायल

रांची: झारखंड के पलामू जिले में शनिवार दोपहर एक महिला ने अपने दो बेटों के साथ मालगाड़ी के सामने छलांग लगा दी. इस घटना में महिला और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरे बच्चे को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब एक बजे एक महिला अपने दो पुत्रों के साथ जपला रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर पहुंची और जैसे ही मालगाड़ी नजदीक आयी, महिला ने अपने दोनों पुत्रों के साथ मालगाड़ी के सामने छलांग लगा दी. मां और करीब 5 वर्षीय एक पुत्र की घटनास्थल पर मौत हो गई. जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया.

जानकारी मिलते ही हुसैनाबाद आरपीएफ के जवान स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे. स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने तकरीबन 5 वर्षीय बच्चे को देखते ही मृत घोषित कर दिया. जबकि दूसरे बच्चे को प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर पीएमसीएच में भेज दिया है.

महिला की पहचान की कोशिश की जा रही है. इस दुःखद घटना की सूचना पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई. महिला की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.  घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. 

स्थानीय पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है. महिला की उम्र 35 वर्ष के आस पास लगती है. पहनावे से महिला ग्रामीण क्षेत्र की लगती है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सीएम ने विदेश मंत्री से मदद की अपील की

Next Post

तालाब किनारे मिला युवक का शव

Next Post
गड्ढे में मिली तीन बच्चों की लाश, फैली सनसनी

तालाब किनारे मिला युवक का शव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d