मां व एक बेटे की हुई मौत, एक बच्चा गंभीर रूप से घायल
रांची:- झारखंड के पलामू जिले में शनिवार दोपहर एक महिला ने अपने दो पुत्रों के साथ मालगाड़ी के सामने छलांग लगा दी. इस घटना में महिला और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरे बच्चे को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
