नई दिल्ली: भदोही जिले में गंगा घाट पर रविवार सुबह एक महिला ने परिवार समेत आत्महत्या की नीयत से 5 बच्चों को लेकर गंगा में छलांग लगा दी. महिला खुद तैरकर बाहर आ गई, लेकिन पांचों बच्चे डूब गए. इनमें 3 बच्चियां और 2 बेटे हैं.
ग्रामीणों के पूछने पर महिला ने कहा कि मैंने बच्चों को डुबो दिया.
गोपीगंज थानाक्षेत्र के जहांगीराबाद गांव निवासी मृदुल यादव उर्फ मुन्ना की पत्नी मंजू यादव (36) देर रात अपने पांच बच्चों को लेकर जहांगीराबाद घाट पहुंची. उसने सभी बच्चों के साथ गंगा में छलांग लगा दी.

