आगरा: थाना शाहगंज क्षेत्र के अंतर्गत पृथ्वीनाथ चौकी से कुछ दूरी पर रेल की पटरी पर लेटकर 45 वर्षीय महिला ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर की अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतका की शिनाख्त राधा देवी पत्नी विजय के रूप में हुईं.
बताया गया है कि मृतका की शादी 25 साल पहले हुई थी. उसके दो बच्चे भी हैं. गृह कलेश के चलते महिला ने आत्महत्या की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस आत्महत्या के कारण जानने में जुटी है.

