BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

देह व्यापार गैंग की सरगना महिला ने उगले कई राज, बोली- कई बड़े लोगों से हैं संबंध

by bnnbharat.com
July 24, 2020
in समाचार
देह व्यापार गैंग की सरगना महिला ने उगले कई राज, बोली- कई बड़े लोगों से हैं संबंध
Share on FacebookShare on Twitter

आगरा:  पुलिस कस्टडी रिमांड पर आगरा में देह व्यापार गैंग की सरगना महिला ने कई राज उगले हैं. पुलिस ने उससे एक-एक करके 50 सवाल किए. मगर, उसने कई सवालों के जवाब नहीं दिए. यही कहा कि बहुत सारे बड़े लोगों से संबंध हैं. किस किसका नाम लूं. 10 साल से इस धंधे में हूं. सरगना के संपर्क में दिल्ली, मुंबई, लुधियाना की कई युवतियां संपर्क में हैं. पुलिस ने देह व्यापार करने वाली महिला को आठ जुलाई को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. उसका एक साथी राहुल मिश्रा भी पकड़ा गया था.

केस की जांच में लगे सीओ ताज सुरक्षा मोहसिन खान ने बुधवार को महिला को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था. कोर्ट ने 48 घंटे की कस्टडी रिमांड मंजूर की थी. बृहस्पतिवार को पुलिस ने उसे रिमांड पर ले लिया था. महिला ने बताया कि बहुत सारे लोगों से संबंध हैं. अगर, नाम लेगी तो लिस्ट लंबी हो जाएगी. ऐसे में किस-किसका नाम लूं. पुलिस ने उससे पूछने के लिए 50 सवाल तैयार किए थे. पुलिस ने एक-एक करके पूछे तो वो भी कई चर्चित लोगों से संबंध होने के बारे में बताने लगी.

शहर के प्रमुख फार्म हाउसों में ऑन डिमांड भेजी थी कॉल गर्ल 

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि सरगना महिला का संपर्क होटलों के साथ ही कई फार्म हाउसों के संचालकों से भी था. इन फार्म हाउसों में ऑन डिमांड पार्टी में कॉल गर्ल युवतियों को बुलाया जाता था. इसके लिए पहले से रकम तय कर ली जाती थी. एक रात रुकने के बाद कॉल गर्ल को होटलों में भेज दिया जाता था. फार्म हाउसों के संचालक पहले से बुकिंग करते थे.

दिल्ली, मुंबई, लुधियाना के साथ विदेशी युवतियां संपर्क में

देह व्यापार की सरगना महिला के संपर्क में दिल्ली, मुंबई, लुधियाना की कई सारी युवतियां संपर्क में है. इन्हें उसने देह व्यापार में शामिल कर रखा है. इसके अलावा उज्बेकिस्तान और रूस की युवतियां भी हैं. वह टूरिस्ट वीजा पर यहां आती हैं. इनके नामों के बारे में पता किया जा रहा है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना पाॅजीटिव के संपर्क में आने वाले व्यक्तियों की सैम्पल जांच करें: कलेक्टर

Next Post

गोमिया में खलासी का शव ट्रक में मिला

Next Post
गोमिया में खलासी का शव ट्रक में मिला

गोमिया में खलासी का शव ट्रक में मिला

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d