BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रेमी संग मिलकर महिला ने की पति की हत्या, पुलिस से कहा- Covid-19 से हुई मौत

by bnnbharat.com
May 8, 2020
in Uncategorized
प्रेमी संग मिलकर महिला ने की पति की हत्या, पुलिस से कहा- Covid-19 से हुई मौत
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: दिल्ली के अशोक विहार इलाके में एक महिला ने प्रेमी के संग मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया. इतना ही नहीं पति की हत्या करने के बाद महिला ने यह साबित करने की कोशिश की कि उसके पति की मौत कोरोना वायरस के कारण हुई है. यह घटना जेलरवाला बाग इलाके में 2 मई की रात हुई थी.

महिला और उसके प्रेमी ने हत्या को घर के अंदर ही अंजाम दिया. स्थानीय लोगों ने मामले को लेकर पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया और हत्या की गुत्थी सुलझी.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने बताया कि 46 वर्षीय शरत दास, अशोक विहार में एक छोटी सी दुकान चलाता है. 2 मई को उसकी पत्नी अनीता ने पड़ोसियों से कहा कि वह जब सुबह सोकर उठी तो उसके पति में कोई हरकत नहीं थी. उसने पड़ोसियों को बताया कि उसे संदेह है कि उसके पति की मौत कोरोना वायरस के कारण हुई है. इलाके में कोरोना वायरस से हुई मौत को लेकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दे दी.

मौके पर पहुंची पुलिस ने अनीता से पूछताछ की, जिसके बाद पुलिस को उस पर संदेह हुआ. पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि शरत दास एकदम स्वस्थ था और जैसा उसकी बीवी ने दावा किया वैसा उन्हें उसमें कोई बीमारी के लक्षण नजर नहीं आए. पुलिस ने अनीता से शरत के कोविड-19 टेस्ट की रिपोर्ट मांगी, जो वह नहीं दे पाई.

इसके बाद पुलिस ने शरत के शव को बीजेआरएम मुर्दाघर में रखा, जहां पर 4 मई को उसका पोस्टमार्टम हुआ. पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ कि शरत की मौत गला दबाने से हुई है. इसके बाद पुलिस ने अनीता के साथ सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

अनीता ने पुलिस को बताया कि शरत, उसके अफेयर के बारे में जानता था, जिसके कारण आए दिन दोनों के बीच झगड़ा होता था. 1 मई को शरत जब सो गया, तो अनीता ने अपने प्रेमी को घर बुलाया और फिर दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस ने अनीता और दो अन्य के खिलाफ शरत की हत्या करने के आरोप में केस दर्ज किया है और मामले की जांच की जा रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मजदूरों के साथ हो रहे व्यवहार पर शर्म आनी चाहिए: राहुल गांधी

Next Post

भूमि विवाद में व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या, 3 गिरफ्तार

Next Post
भूमि विवाद में व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या, 3 गिरफ्तार

भूमि विवाद में व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या, 3 गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d