BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कंटेनमेंट जोन में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

by bnnbharat.com
April 25, 2020
in समाचार
कंटेनमेंट जोन में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: बच्चों के भविष्य को लेकर पति-पत्नी के बीच शुरू हुआ विचार-विमर्श झगड़े में बदल गया. बात बढ़ी तो मारपीट तक की नौबत आ गयी. गुस्से में पति ने पत्नी का कत्ल कर दिया. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.

घटना पश्चिमी दिल्ली जिले के पंजाबी थाने की पुलिस चौकी मादीपुर इलाके की है. यह जोन कोरोना पॉजिटिव बहुतायत में मिलने के चलते कंटेनमेंट जोन में डिक्लेयर करके सील किया हुआ है.

जानकारी के मुताबिक, शनिवार तड़के साढ़े तीन बजे पुलिस कंट्रोल रुम के जानकारी मिली थी कि, जेजे कालोनी मादीपुर में पति पत्नी के बीच झगड़ा हो रहा है. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो उसे वहां एक महिला का शव पड़ा मिला.

घटनास्थल पर मिले और पुलिस को सूचना देने वाले रईसुल आजम ने पुलिस को बताया कि उसने पत्नी गुलशन को मार डाला है. जिला पुलिस के मुताबिक, आरोपी 34 साल का रईसुल जहांगीरपुरी इलाके में रेहड़ी लगाता है. उसने कुछ समय पहले ही अपने से पांच साल बड़ी गुलशन (39) से शादी की थी. रईसुल और गुलशन दोनों की ही यह दूसरी शादी है.

रईसुल के पहली पत्नी से तीन बच्चे और गुलशन के पहले पति से 6 बच्चे हैं. सभी बच्चे फिलहाल रईसुल और गुलशन के साथ ही एक कमरे के मकान में जैसे तैसे रहकर गुजारा कर रहे हैं. पुलिस ने आगे बताया, घटना वाली तड़के सुबह रईसुल और गुलशन के बीच बच्चों के भविष्य को लेकर बातचीत हो रही थी. इसी बीच दोनों के बीच विवाद बढ़ गया. विवाद के बीच में रईसुल आपा खो बैठा. उसने लाठी सिर में मारकर पत्नी गुलशन की हत्या कर दी.

पुलिस के मुताबिक, चूंकि दोनों की शादी कुछ समय पहले ही हुई है. लिहाजा घटना की एसडीएम जांच भी कराई जा रही है. जिस इलाके में हत्या हुई वो इलाका कोरोना पॉजिटिव मरीजों के कई मामले मिलने के चलते कंटेनमेंट जोन बना हुआ है, इसलिए घटना की सूचना बाकी तमाम संबंधित विभागों को भी दी गयी है.

उल्लेखनीय है कि, राष्ट्रीय राजधानी व्यापक बंद के में 24 घंटे में तीन कत्ल हो गये हैं. इस हत्याकांड से चंद घंटे पहले ही द्वारका जिले के छाबला थाना क्षेत्र में एक युवक ने पत्नी के साथ मिलकर माता-पिता की घर के अंदर ही हत्या कर दी थी. हालांकि, उस दोहरे हत्याकांड में और अब गुलशन हत्याकांड सहित दोनों ही मामलों में संलिप्त तीनों हत्यारोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना वॉरियर्स पर आफत: भोपाल में 110 स्वास्थ्यकर्मी और 41 पुलिसकर्मी पॉजिटिव

Next Post

मजदूरों के बीच बांटा गया मोदी श्रमिक सुरक्षा किट

Next Post
मजदूरों के बीच बांटा गया मोदी श्रमिक सुरक्षा किट

मजदूरों के बीच बांटा गया मोदी श्रमिक सुरक्षा किट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d