लंबे समय से थी बीमार
डालटनगंज: पलामू जिला मुख्यालय स्थित केंद्रीय कारा में बंद एक विचाराधीन महिला कैदी शीला देवी की शनिवार की देर रात अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. शीला देवी काफी लंबे समय से बीमार चल रही थीं. उन्हें मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था.
इस संबंध में जेलर प्रमोद कुमार ने बताया कि शीला देवी अपनी बहू और दो पोतों की मौत के मामले में जेल में थीं. नवाबाजार थाना क्षेत्र के बसना में एक महिला और उसके दो बच्चों का शव कुएं से बरामद हुआ था. मृतक महिला के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया था, जिसमें शीला देवी भी आरोपित थीं.

