BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोविड अस्पताल में महिला से रेप, आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार

by bnnbharat.com
July 23, 2020
in Uncategorized
कोविड अस्पताल में महिला से रेप, आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

अलीगढ़: दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल के कोरोना संक्रमित वार्ड में भर्ती महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है. आरोप है कि अस्पताल के डॉक्टर ने कोरोना संक्रमित महिला के साथ रेप किया है. बुधवार की सुबह मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया. वहीं, पीड़ित महिला ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी है. पीड़ित महिला की तहरीर और सीसीटीवी फुटेज के अधार पर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है.

मिली जानकारी के मुताबिक, अलीगढ़ के गांधी पार्क थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती गाजियाबाद में एक प्राइवेट कंपनी में कार्य करती है. बता दें कि युवती की रिपोर्ट 19 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव आई थी. जिसके बाद उसको अलीगढ़ के रामघाट रोड क्षेत्र स्थित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में बने आइसोलेशन सेंटर में भर्ती करा दिया गया था. पीड़ित युवती का आरोप है कि आइसोलेशन सेंटर में नाइट शिफ्ट में तैनात सरकारी डॉक्टर ने युवती के साथ रेप किया. जिसके बाद युवती ने अस्पताल के स्टाफ को मामले की जानकारी दी.

जानकारी मिलने पर अलीगढ़ के डीएम ने एसीएम व सीओ को जांच के लिए भेजा. उधर, पीड़ित युवती ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. आरोपी डॉक्टर भी एक होटल में क्वारंटाइन हैं. पीड़ित युवती की तहरीर के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है. अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर एबी सिंह ने बताया कि यह घटना संज्ञान में आई है. उस लड़की ने तहरीर दे दी है. उसी हिसाब से पुलिस प्रशासन कार्य कर रहे हैं. जांच के बाद ही पता पड़ेगा.

एसपी क्राइम अरविंद कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि दीनदयाल अस्पताल में एक सरकारी डॉक्टर द्वारा कोरोना संक्रमित महिला मरीज के साथ रेप किया गया है. पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर आईपीसी की धारा 376 2(ई) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, सीएमओ ने भी इस मामले की जांच के लिए एस समिति बनाई है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अखंड भारत सेवा समिति ने मनाई वीर महापुरुष चंद्रशेखर आजाद की जयंती

Next Post

मैंने शो नहीं चुना, शो ने मुझे चुना- स्नेहा वाघ ने अपने हिंदी टेलीविजन डेब्यू ‘ज्योति’ पर

Next Post
मैंने शो नहीं चुना, शो ने मुझे चुना- स्नेहा वाघ ने अपने हिंदी टेलीविजन डेब्यू ‘ज्योति’ पर

मैंने शो नहीं चुना, शो ने मुझे चुना- स्नेहा वाघ ने अपने हिंदी टेलीविजन डेब्यू ‘ज्योति’ पर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d