BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

महिला से चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म, हालत गंभीर

by bnnbharat.com
September 27, 2019
in समाचार
महिला से चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म, हालत गंभीर

Woman raped in moving car, condition critical

Share on FacebookShare on Twitter

त्रिपुरा: अगरतला में दिल्ली के निर्भया कांड जैसी घटना सामने आई है. यहां एक 32 वर्षीय महिला से चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद आरोपियों ने उसे सड़क पर फेंक दिया. महिला, अस्पताल में भर्ती अपनी 6 साल की बीमार बेटी से मिलकर लौट रही थी. घटना मंगलवार रात की है. महिला की हालत गंभीर बनी हुई है.

पुलिस ने गुरुवार को बताया कि 32 वर्षीय पीड़िता से चलती कार में दुष्कर्म कर आरोपियों ने उसे सर्किट हाउस के पास फेंक दिया, बाद में लोगों ने उसे जीबी अस्पताल में भर्ती कराया. पीड़िता के पति ने बुधवार को पूर्वी अगरतला महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई और उसी दिन 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.

महिला का जानने वाला था ऑटो रिक्शा चालक

पूर्वी अगरतला महिला थाने की प्रभारी मुमताज हसीना ने शिकायत के हवाले से बताया कि मंगलवार करीब शाम साढ़े सात बजे पीड़िता घर जाने के लिए ऑटो रिक्शा में सवार हुई जिसके चालक को वह जानती थी. उन्होंने बताया कि जब ऑटो रिक्शा चालक ने वाहन को दूसरे रास्ते पर मोड़ा तो महिला ने विरोध किया लेकिन चालक और यात्रियों को लेने की बात कर दूसरे रास्ते पर चला गया.

हसीना के मुताबिक रास्ते में चार लोग ऑटो रिक्शा में सवार हुए और महिला के हाथ और मुंह बांध दिया. बाद में उन्होंने उसे कार में डाला और करीब 15 किलोमीटर दूर नरसिंहगढ़ ले गए, जहां चार और लोग इंतजार कर रहे थे. उन्होंने बताया कि वे भी कार में सवार हुए और सभी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया तथा रात करीब साढ़े ग्यारह बजे सर्किट हाउस के पास पीड़िता को फेंक दिया.

भाजपा सांसद ने की घटना की निंदा

भाजपा की लोकसभा सांसद प्रतिमा भौमिक ने घटना की निंदा करते हुए मामले की जल्द जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है. पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है.

मालूम हो कि 16 दिसंबर 2012 को दिल्ली में 23 वर्षीय निर्भया के साथ चलती बस में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था, जिसके बाद देशव्यापी आंदोलन और प्रदर्शन को देखते हुए सरकार ने महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों को और सख्त बनाया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिपिन रावत बन सकते हैं चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के प्रमुख

Next Post

ब्रेकअप के बाद अभिनेता ने लगाए अपनी गर्लफ्रेंड पर आरोप

Next Post
ब्रेकअप के बाद अभिनेता ने लगाए अपनी गर्लफ्रेंड पर आरोप

ब्रेकअप के बाद अभिनेता ने लगाए अपनी गर्लफ्रेंड पर आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d