रांची:- राजधानी से सटे नरकोपी थाना क्षेत्र में गांव के युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घर पर शिकायत करने पर आरोपी और उसके पिता ने जान से मारने की धमकी दी. आरोपी का चाचा भी अक्सर छेड़छाड़ किया करता था, साथ धमकाता भी था. पुलिस ने तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

