BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गुरुग्राम में महिला को निर्वस्त्र कर पीटा , SHO लाइन हाजिर

by bnnbharat.com
September 5, 2019
in Uncategorized
गुरुग्राम में महिला को निर्वस्त्र कर पीटा , SHO लाइन हाजिर

Woman stripped and beaten in Gurugram, SHO spot

Share on FacebookShare on Twitter

डीएलएफ फेज-1 एच ब्लॉक स्थित कोठी में चोरी के आरोप में असम की महिला की थाने में पिटाई का मामला सामने आया है. पूछताछ के नाम पर थाने में उसे नौ घंटे तक प्रताड़ित करने की वजह से वह चलने फिरने की हालत में नहीं है. बुधवार को पूर्वोत्तर के लोगों के विरोध के बाद देर शाम पुलिस आयुक्त मोहम्मद अकील ने एचएसओ समेत चार पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया.

पुलिस आयुक्त ने कहा कि विभागीय जांच शुरू कर दी गई है. मामले में दोषी पाए जाने पर आरोपियों को निलंबित कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि असम की 30 वर्षीय महिला डीएलएफ फेज-1 एच ब्लॉक स्थित कोठी नंबर-9/7 में घरेलू सहायिका के तौर पर काम कर रही थी. 31 जुलाई को कोठी मालिक ने असम की महिला समेत दो अन्य महिलाओं पर चोरी का अंदेशा जताया.

डीएलएफ फेज-1 थाना पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर मंगलवार को पूछताछ के लिए सुबह नौ बजे तीनों को थाने में बुलाया. पीड़िता का आरोप है कि थाने में उसके कपड़े उतार दिए गए और नाजुक अंगों पर डंडो से पिटाई की गई.

शाम छह बजे उसके पति को बुलाकर उसे घर भेज दिया. उस वक्त महिला चलने की हालत में भी नहीं थी. बुधवार सुबह थाने में दोबारा पेश होने के लिए दबाव बनाने पर पूर्वोत्तर से जुड़े संगठनों को सूचना दी गई तो वे थाने में पहुंचे.

उन्होंने थाना प्रभारी समेत एसीपी और डीसीपी पूर्व को आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग पर अड़ गए. करीब पांच घंटे तक हुई बातचीत के बाद एसीपी सदर अमन यादव ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया तब जाकर सभी लोग शांत हुए. एसीपी की ओर से रिपोर्ट अपने आला अधिकारियों को भेज दी.

देर शाम को पुलिस आयुक्त मोहम्मद अकिल ने बताया कि चोरी के मामले की जांच में पुलिसकर्मियों की ओर से लापरवाही की बात सामने आई है. उन्होंने बताया कि डीएलएफ फेज-1 थाना प्रभारी निरीक्षक सवित कुमार, महिला एएसआई मधुबाला, हेड कांस्टेबल अनिल और महिला कांस्टेबल कविता को लाइन हाजिर कर दिया है.

चारों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है जिसमें दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी साथ ही चोरी के मामले में नए थाना प्रभारी से नए सिरे से जांच कराई जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बढ़ी हुई बिजली दरों के खिलाफ व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Next Post

डेंगू सर्वेक्षण-चार अस्पतालों सहित कई सरकारी विभागों में पाए गए लारवा

Next Post
डेंगू सर्वेक्षण-चार अस्पतालों सहित कई सरकारी विभागों में पाए गए लारवा

डेंगू सर्वेक्षण-चार अस्पतालों सहित कई सरकारी विभागों में पाए गए लारवा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d