एक बच्चे की हालत गंभीर, चार अन्य को भी काफी चोट
रांची:- झारखंड के साहिबगंज में एक महिला ने 5 बच्चों को अपने दो मंजिला मकान की छत से नीचे पक्की सड़क पर फेंक दिया, एक बच्चे की गंभीर स्थिति को देखकर लोगों ने अन्य बच्चों को लपक कर किसी तरह से जान बचायी। इस घटना में एक बच्चे की हालत गंभीर है, और चार गंभीर रुप से घायल हो गये है. महिला ने अपनी भी छोटी बच्ची को छत से नीचे फेंक दिया, इन सभी को बचाने के क्रम में एक युवक को भी चोट लगी हैं.
